{"_id":"653a1c03ec67059d010cd4d8","slug":"mp-election-2023-opposition-to-declared-candidates-is-not-stopping-in-congress-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: कांग्रेस में नहीं थम रहा घोषित प्रत्याशियों का विरोध, जोकाचंद के समर्थन में उतरे कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: कांग्रेस में नहीं थम रहा घोषित प्रत्याशियों का विरोध, जोकाचंद के समर्थन में उतरे कार्यकर्ता
Thu, 26 Oct 2023 01:31 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 26 Oct 2023 01:31 PM IST
सार
MP Election 2023: कांग्रेस में घोषित प्रत्याशियों का विरोध लगातार जारी है। मंदसौर की मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी को बदलने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने भोपाल पीसीसी मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
जोकाचंद के समर्थन में कार्यकर्ताओं का भोपाल में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के घोषित अधिकतर प्रत्याशियों का कार्यकर्ताओं की तरफ से विरोध लगातार जारी है। गुरुवार को मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ विधानसभा के प्रत्याशी के विरोध में सैकड़ों कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे। श्यामलाल जोकाचंद के समर्थक कार्यकताओं ने कमलनाथ के सर्वे पर सवाल उठाए। उन्होंने मल्हारगढ़ विधानसभा से श्यामलाल जोकाचंद को टिकट देने की मांग की। कांग्रेस ने मल्हारगढ़ विधानसभा से परशुराम सिसोदिया को प्रत्याशी बनाया है। जोकाचंद के समर्थक कांग्रेस कार्यकर्ता पीसीसी के बाहर धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। उनका कहना है की सर्वे के नाम पर कमलनाथ जी ने कुछ लोगों के कहने पर टिकट बांट दिए हैं। सर्वे में श्यामलाल जोकाचंद का नाम आगे होने के बावजूद उनको टिकट नही दिया गया। बता दें, यहां पर भाजपा ने जगदीश देवड़ा को टिकट दिया है।
सात सीटों पर प्रत्याशी को बदला
सभी 230 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। इनमें से तीन दर्जन से ज्यादा जगह प्रत्याशियों का पार्टी कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। पार्टी ने अब तक विरोध और बगावत रोकने अपने घोषित सात प्रताशियों को बदल दिया है।
पीसीसी में टिकट कटने से नाराज बिजावर से भुवन विक्रम सिंह के समर्थक भी पहुंचे। कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी चरण सिंह यादव को बाहरी बताकर जमकर नारेबाजी और विरोध। पीसीसी के दोनों दरवाजों पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा से सुरजेवाला समेत बड़े नेता पीसीसी में ही 30 मिनट फंसे रहे।