{"_id":"65503da98b921edd900fec29","slug":"mp-election-2023-objection-to-caste-certificate-of-congress-candidate-from-jatara-pc-sharma-also-complained-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: जतारा से कांग्रेस प्रत्याशी के जाति-प्रमाण पत्र पर आपत्ति, पीसी शर्मा की भी हुई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: जतारा से कांग्रेस प्रत्याशी के जाति-प्रमाण पत्र पर आपत्ति, पीसी शर्मा की भी हुई शिकायत
Sun, 12 Nov 2023 08:21 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 12 Nov 2023 08:21 AM IST
सार
भाजपा ने मांग की है कि अवैध आधार पर बने कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त किया जाए। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस प्रत्याशी पिता की जाति के आधार पर गलत आरक्षण का लाभ ले रही हैं। इसके साथ ही बैनर पोस्टर को लेकर कांग्रेस उम्मीदवार पीसी शर्मा की भी शिकायत आयोग में बीजेपी ने की है।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग
- फोटो : Election Commission
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग में जतारा विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी किरण सिंह अहिरवार का नामांकन निरस्त किए जाने की मांग की है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि अवैध आधार पर किरण सिंह अहिरवार ने जाति प्रमाण-पत्र बनवाकर नामांकन जमा किया है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में भाजपा ने कहा कि जतारा से कांग्रेस प्रत्याशी किरण सिंह अहिरवार मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी रामनिवास बैरवा की बेटी हैं। रामनिवास बैरवा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के प्रमुख सचिव रहे हैं। किरण अहिरवार की शादी टीकमगढ़ जिले के निवासी आशाराम सिंह से हुई है, जो रीवा में लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता के पद पर पदस्थ हैं।
ये दिया तर्क
स्वर्गीय रामनिवास बैरवा मूलतः राजस्थान के निवासी हैं और आईएएस बनने के बाद मध्यप्रदेश आए। चूंकि माइग्रेट होने वाले उन लोगों को ही दूसरे राज्य में आरक्षण का लाभ मिलता है, जब वे 1950 से पहले माइग्रेट हुए हों। ऐसे में बैरवा 1950 के बाद मध्यप्रदेश में आए हैं, इस कारण वे राजस्थान में अनुसूचित जाति की श्रेणी में आने के बाद भी मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति की श्रेणी में नहीं आएंगे। जबकि किरण अहिरवार ने पिता के अनुसूचित जाति होने के आधार पर अनुसूचित जाति का अपना जाति प्रमाण-पत्र बनवाया है। किसी महिला की जाति उसके पिता की जाति के आधार पर तय होती है न कि पति की जाति के आधार पर। इस कारण जतारा से कांग्रेस प्रत्याशी किरण अहिरवार का जाति प्रमाण-पत्र विधिक आधारों अनुसूचित जाति का नहीं होने के कारण जांच कर उनका नामांकन पत्र निरस्त किया जाए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपने वालों में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अशोक विश्वकर्मा व अन्य सदस्य शामिल थे।
विज्ञापन
बिना अनुमति शासकीय सड़क में बैनर-पोस्टर लगाया
इधर, भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल ने भोपाल दक्षिण-पश्चिम से विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा के खिलाफ भी चुनाव आयोग में शिकायत की है। भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी व वर्तमान विधायक पीसी शर्मा अपने विधानसभा क्षेत्र में बिना अनुमति के शासकीय सड़कों व स्थानों पर बैनर-पोस्टर लगाए हैं। यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त कर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के आदेश जारी करें।