फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Leaving the police station area before 1 o'clock in the night may prove costly for TI sir

MP Election 2023: रात एक बजे से पहले थाना क्षेत्र छोड़ना TI साहब को पड़ सकता है भारी, CP ने ली समीक्षा बैठक

Thu, 12 Oct 2023 11:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 12 Oct 2023 11:00 PM IST
सार

चुनाव और त्यौहारों के दृष्टिगत गुंडे, बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस पहले अलर्ट मोड पर है। भोपाल पुलिस कमिश्नर मिश्रा ने समीक्षा बैठक लेकर सोशल मीडिया पर नजर रखने के भी निर्देश दिए हैं। झांकियों में सीसीटीवी लगवाए जाने के लिए भी कहा गया है। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Leaving the police station area before 1 o'clock in the night may prove costly for TI sir
भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की समीक्षा बैठक ली। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विधानसभा चुनाव एवं नवरात्रि सहित अन्य पर्वों के दौरान शांति व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र ने गुरुवार को सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की समीक्षा बैठक ली। इसमें मिश्र ने अपराधियों के विरुद्ध सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अनुराग शर्मा एवं समस्त डीसीपी, एडिशनल डीसीपी एवं समस्त थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


अतिसंवेदनशील होकर करें काम
पुलिस आयुक्त मिश्र ने चुनाव संबंधी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, अपराधों के निराकरण, संवेदनशील पोलिंग बूथों का निरीक्षण, एरिया डोमिनेशन, फ्लैग मार्च, चेकिंग इत्यादि की विस्तृत जानकारी लेकर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न कराना हम सबकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, इसके लिए सभी अधिकारी व थाना प्रभारी अतिसंवेदनशील
विज्ञापन

होकर आपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाएं। गुंडे, बदमाशों के खिलाफ लगातार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करें तथा मादक पदार्थों व अवैध आर्म्स तस्करों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करें। क्षेत्र में लगातार भ्रमण करें, स्टाफ को अलर्ट मोड पर रखें। शेष लाइसेंसी हथियार जल्द से जल्द थानों में जमा कराएं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रात एक बजे तक रहें
नवरात्रि एवं दशहरे के मद्देनजर झांकी आयोजकों, रामलीला समिति,  नगर रक्षा समिति एवं गणमान्य नागरिकों से संवाद कर चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों से अवगत कराएं। साथ ही झांकियों एवं कार्यक्रम स्थलों पर आमजनों की सुरक्षा के लिए सभी महत्वपूर्ण इंतजाम रखने, सीसीटीवी लगवाने के लिए तथा त्यौहार शांति पूर्ण तरीके मनाने हेतु अपील करें तथा असामाजिक तत्वों पर नजर रखें। त्यौहारों के दौरान सभी थाना प्रभारी रात्रि 1 बजे तक थाना क्षेत्र में रहें तथा सोशल मीडिया पर नजर रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed