फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Kamal Nath taunted, said - Now those who are getting tickets are unhappy in BJP

MP Election 2023: कमलनाथ का तंज, बोले- भाजपा में अब वो नाखुश होते हैं जिन्हें टिकट मिल रही है

Sun, 01 Oct 2023 02:26 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 01 Oct 2023 02:26 PM IST
सार

MP Election 2023: विधानसभा चुनाव के चलते मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस का एक दूसरे पर हमला तेज होता जा रहा है आज (रविवार) पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा एकाधिकारिता की शिकार हो गयी है।

विज्ञापन
MP Election 2023: Kamal Nath taunted, said - Now those who are getting tickets are unhappy in BJP
कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा पर तंज कसा है। कमलनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में समय बदलता जा रहा है, पहले यहां वे लोग नाखुश होते थे जिन्हें टिकट नहीं मिलता था, लेकिन अब वे लोग नाखुश हो रहे हैं जिन्हें पार्टी टिकट दे रही है। 
विज्ञापन

कमलनाथ ने ट्वीट कर चुनावी चुटकी लेते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया कि अब भाजपा एक दल के रूप में शेष नहीं रही है। प्रदेश पदाधिकारियों व प्रभारियों तक को ये नहीं पता है कि कल को चुनावी लिस्ट में किसका नाम आएगा। भाजपा की सभी कमेटियां दिखाने को कितनी भी बैठकें कर लें पर निर्णय लेने की हैसियत में नहीं हैं। 
विज्ञापन

एक दो के आगे किसी की गिनती नहीं
पूर्व सीएम ने कहा, 'अब जब भाजपा की राजनीतिक गणित ‘एक-दो’ से आगे किसी और को गिनती ही नहीं है तो ये दिन तो भाजपा को एक-न-एक दिन देखना ही था।भाजपा के नेताओं के बाहरी आवरण भले चमकते हुए दिखाई दे रहे हों, पर सच ये है कि भाजपाइयों के मन अंदर से बुझे हुए हैं। भाजपा एकाधिकारिता की शिकार हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




भाजपा ने उतारे दिग्गज 
भारतीय जनता पार्टी में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अपने कई दिग्गजों को चुनावी मैदान में उतारा है। इनमें राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल सहित कई सांसदों के नाम शामिल हैं। इनके नाम सामने आते ही मध्य प्रदेश की राजनीति में कई चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। कहा जा रहा है कि इनमें से कई नेता चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे। लेकिन पार्टी ने अब उन्हें चुनाव मैदान में उतार दिया तो पीछे नहीं हट सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed