{"_id":"652ea970608e12e663036bc5","slug":"mp-election-2023-gondwana-republic-party-released-the-first-list-of-candidates-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, इतनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, इतनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव
Tue, 17 Oct 2023 09:04 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 17 Oct 2023 09:04 PM IST
सार
MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को अब एक महीने से भी कम का समय बचा है। इससे पहले प्रदेश के प्रमुख दल बीजेपी और कांग्रेस ने अपनी ज्यादातक सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसके बाद मध्यप्रदेश की क्षेत्रीय पार्टी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी भी चुनावी मैदान में कूद गई है। बता दें, गोंगपा ने मध्यप्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन किया है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश चुनाव 2023
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन के बाद गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 15 उम्मीदवारों को उतारा गया है।
विज्ञापन
बता दें कि रेहली से रजनी कुशवाहा, कोतमा से सीमा केंवट, बड़वारा से अरविंद टेकाम, विजय राघवगढ़ से लाईक कुरैशी, बरगी से मांगीलाल मरावी, शहपुरा से अमान सिंह पोर्ते, डिण्डौरी से हरेन्द्र सिंह मार्को, बिछिया से कमलेश टेकाम, निवास से देवेन्द्र मरावी, बैहर से एफ.एस. कमलेश, परसवाड़ा से योगेश राजा लिल्हारे, सिवनी से रंजीत वासनीक, लखनादौन से संतर वलारी, अमला से रंजना बामने, बैतूल से शिवपाल सिंह राजपूत प्रत्याशी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गोंगपा और बसपा गठबंधन के बाद प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। इसमें 52 सीटों पर गोंगपा अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसके अलावा बीएसपी बाकि बची 178 सीटों पर इपने प्रत्याशी घोषित करेगी। ऐसा माना जा रहा है कि ये गठबंधन कांग्रेस के वोट बैंक पर असर डालेगी। इसका फायदा बीजेपी को मिल सकता है।
विज्ञापन
