फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Cases of violation of code of conduct increased two and a half times

MP Election 2023: आचार संहिता उल्लंघन के मामले बढ़े, पिछले चुनाव के मुकाबले आईं ढाई गुना ज्यादा शिकायतें

Wed, 22 Nov 2023 01:38 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 22 Nov 2023 01:38 PM IST
सार

MP Election 2023: विधानसभा चुनाव 2018 की अपेक्षा इस बार 2023 में आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत करने में लोग ज्यादा एक्टिव नजर आए हैं। राजनैतिक दलों के साथ ही आम लोगों ने भी सी-विजिल एप के माध्यम से शिकयत दर्ज करवाई है। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Cases of violation of code of conduct increased two and a half times
आचार संहिता उल्लंघन की सी-विजिल एप के माध्यम से शिकयत दर्ज करवाई जाती है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा में इस बार आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में ढाई गुना वृद्धि हुई है। पिछले 2018 के विधानसभा निर्वाचन में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की तीन हजार 990 शिकायतें सी-विजिल एप के माध्यम से प्राप्त हुई थी, जबकि इस बार विधानसभा निर्वाचन 2023 में सी-विजिल एप से अब तक 11 हजार 257 शिकायतें आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की मिल चुकीं हैं। आयोग ने जिनका त्वरित निराकरण भी किया है। 
विज्ञापन


9 अक्तूबर से लागू है आचार संहिता 
मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए प्रदेश में 9 अक्टूबर से आदर्श आचार संहिता लागू है। इस बीच आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जा सके, साथ ही नागरिक भी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की त्वरित शिकायत कर सकें, इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सी-विजिल एप तैयार कराया गया। प्रदेश में 9 अक्टूबर से आदर्श आचरण संहिता के प्रभावशील होने के बाद से अब तक 11 हजार 257 शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं। 
विज्ञापन


ऐसे कर सकते हैं शिकायत
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सी-विजिल एप तैयार कराया गया है। इसके माध्यम से कोई भी नागरिक आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की किसी भी तरह की शिकायत कर सकता है। शिकायत करने के लिए फोटो अथवा वीडियो को एप पर अपलोड करना होता है। इसके बाद आयोग इसे अपने संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed