फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: BJP eyes 38 seats of Mahakaushal, will get strength from PM Modi's visit to Jabalpur

MP Election 2023: महाकौशल की 38 सीटों पर भाजपा की नजर, पीएम मोदी के जबलपुर दौरे से मिलेगी ताकत

Thu, 05 Oct 2023 08:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 05 Oct 2023 08:15 PM IST
सार

भाजपा के पास अभी यहां 38 सीट में से 13 सीटें हैं, जबकि कांग्रेस के पास 24 सीट हैं। एक सीट निर्दलीय है। 2013 के परिणाम इसके ठीक विपरीत थे। कांग्रेस के पास 13 सीटें थीं जबकि भाजपा 24 पर मौजूद थी। एक सीट तब भी निर्दलीय थी। 
 

विज्ञापन
MP Election 2023: BJP eyes 38 seats of Mahakaushal, will get strength from PM Modi's visit to Jabalpur
पीएम मोदी के जबलपुर दौरे से महाकौशल की 38 सीटें प्रभावित होंगी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाकौशल में 2018 के चुनाव में कम हुए प्रभाव को भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से बढ़ाने की जुगत में है। आज प्रधानमंत्री के जबलपुर दौरे को इसी नजरिए से देखा जा रहा है। दरअसल, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने के लिए महाकौशल की 38 सीटें महत्वपूर्ण होती हैं। इनमें से अभी 24 सीटें कांग्रेस के पास हैं, जबकि भाजपा की झोली में सिर्फ 13 ही सीटें हैं जबकि एक सीट निर्दलीय है। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने इन 24 सीटों के बल पर ही 15 साल बाद सत्ता में वापसी की थी। वहीं इसके पहले 2013 के चुनाव में भाजपा ने 24 और कांग्रेस ने 13 सीटें जीती थीं। उस बार भी एक सीट निर्दलीय के खाते में गई थी। 
विज्ञापन

ऐसे में इस बार 2023 के चुनाव में भाजपा महाकौशल में कोई कमी नहीं रखना चाहती है। उसका लक्ष्य है कि महाकौशल से अधिक से अधिक सीटें हासिल की जा सकें। इसके लिए यहां पीएम नरेंद्र मोदी ने न सिर्फ जान सभा की बल्कि प्रधानमंत्री ने वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती पर जबलपुर में रानी दुर्गावती के भव्य स्मारक समेत 8300 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री महाकौशल और उसके पास के क्षेत्रो में अब तक तीन बार दौरा कर चुके हैं। महाकौशल में आठ जिले आते हैं जिनकी अधिकांश विधानसभा सीटों पर आदिवासी बाहुल्य वोट बैंक है। मोदी के दौरे से भाजपा ने उसे भी साधने का प्रयास किया है। 

पहली सूची में दिए थे 11 नाम
भाजपा ने अपनी पहली सूची में 39 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इनमें सबसे ज्यादा 11 प्रत्याशी महाकौशल इलाके की हारी हुई सीटों पर ही घोषित किए हैं। भाजपा की नजर में ये सीटें कठिन हैं। ऐसे में यहां उम्मीदवारों की घोषणा सबसे पहले करके उन्हें प्रचार के लिए अधिक समय देने की कोशिश की गई है। 


अधिकांश सीटें कवर कर चुके पीएम
मध्यप्रदेश को छह भागों में बांटा गया है। इनमें बुंदेलखंड महाकौशल विंध्य मालवा निमाड़ मध्यभारत शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक शहडोल से विंध्य, सागर से बुंदेलखंड, भोपाल से मध्यभारत और ग्वालियर दौरे से ग्वालियर चंबल क्षेत्र को कवर कर चुके हैं। वहीं कांग्रेस में भाई बहन राहुल और प्रियंका की जोड़ी भी लगातार मध्य प्रदेश में अपनी सक्रियता दर्शा रहे हैं। ये दोनों अब तक महाकौशल, ग्वालियर चंबल और मालवा-निमाड़ में अपनी उपस्थिति दिखा चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed