फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Alok Sharma campaigned with Trishul-Damru in North Assembly seat

MP Election 2023: कांग्रेस की कब्जे वाली इस सीट पर सबकी निगाह, भाजपा के साथ दो बागी निर्दलीय भी मैदान में

Sat, 04 Nov 2023 08:33 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 04 Nov 2023 08:33 PM IST
सार

MP Election 2023:भाजपा के आलोक शर्मा यहां भगवा रंग और सनातन के सहारे दिखाई दे रहे हैं। भगवान शिव का त्रिशूल और डमरू लेकर वे प्रचार मैदान में उतरे हैं।

विज्ञापन
MP Election 2023: Alok Sharma campaigned with Trishul-Damru in North Assembly seat
बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भोपाल की उत्तर विधानसभा सीट पर उम्मीदवारों का प्रचार जारी है। बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा का यहां अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। वे सर पर मारवाड़ी टोपी, हाथ में त्रिशूल, डमरू लेकर चलते दिखाई दिए। ढोल-ताशे के साथ वे अपना प्रचार कर रहे हैं। हिंदू-मुस्लिम समीकरण वाली इस सीट पर सबकी निगाहें हैं।
विज्ञापन


प्रदेश की सबसे चर्चित और हॉट विधानसभा सीट में से एक भोपाल की उत्तर विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। भाजपा के आलोक शर्मा यहां भगवा रंग और सनातन के सहारे दिखाई दे रहे हैं। त्रिशूल और डमरू लेकर वे प्रचार मैदान में उतरे हैं। शनिवार को टीला रामपुरा भगत सिंह क्षेत्र में प्रचार के दौरान आलोक पूरी भजन मंडली के साथ दिखाई दिए। इस दौरान महिलाएं भी उनके साथ बड़ी संख्या के नजर आईं। भाजपा ने इस बार आलोक शर्मा पर दांव खेला है। आलोक पूर्व में भोपाल महापौर भी रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी चुनाव प्रचार की शुरुआत इसी सीट से की थी। उन्होंने अपना पहला रोड शो और जनसभा यहीं की थी।
विज्ञापन


त्रिकोणीय मुकाबला
कांग्रेस की कब्जे वाली इस सीट पर भाजपा लंबे समय से जीतने का प्रयास कर रही है, लेकिन उसे अभी तक सफलता हासिल नहीं हो पाई है। कांग्रेस ने इस बार वर्तमान विधायक आरिफ अकील की जगह उनके बेटे आतिफ अकील को टिकट दिया है। दूसरी ओर कांग्रेस से ही दो बागी भी यहां से निर्दलीय के तौर पर मैदान में हैं। आतिफ अकील के चाचा आमिर अकील यहां से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इसके साथ ही नासिर इस्लाम भी यहां से निर्दलीय उम्मीदवार बनकर कांग्रेस की मुश्किलें बड़ा रहे हैं। आम आदमी पार्टी मोहम्मद सऊद को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वोट का समीकरण
इस विधान सभा पर कुल वोट 245611 हैं। इनमें हिंदू वोट 115008 हैं, जबकि मुस्लिम वोट 130603 हैं। यानी 15969 मुस्लिम वोट अधिक हैं। यहां 13 वार्ड और 246 बूथ पर 58244 हिंदू पुरुष वोट और 56764 हिंदू महिला वोट हैं। वहीं, 65704 मुस्लिम पुरुष और 64899 मुस्लिम महिला वोट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed