फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Did IPS D Roopa enter Uma Bharti's house posing as a maid? Former CM's PS reached the police as soon as th

MP: उमा भारती के घर में क्या नौकरानी बनकर घुसी थी IPS डी रूपा? वीडियो आते ही पुलिस में पहुंचे पूर्व CM के PS

Mon, 28 Oct 2024 10:05 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 28 Oct 2024 10:05 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के निजी उमेश गर्ग ने क्राइम ब्रांच पुलिस में सोमवार को शिकायत की। इस शिकायत में बताया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उमा भारती और आईपीएस अधिकारी रूपा दिवाकर मौदगिल उर्फ डी. रूपा के फोटोज को एडिट कर तथ्यहीन और भ्रामक जानकारी के साथ प्रस्तुत किया गया है।

विज्ञापन
MP: Did IPS D Roopa enter Uma Bharti's house posing as a maid? Former CM's PS reached the police as soon as th
पूर्व सीएम उमा भारती और आईपीएस डी रूपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक भ्रामक और अपमानजनक वीडियो अपलाेड करने का मामला सामने आया है। वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री और आईपीएस अधिकारी डी. रूपा के विषय में असत्य एवं आपत्तिजनक सामग्री दिखाई गई है। इस मामले में भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के निजी उमेश गर्ग ने क्राइम ब्रांच पुलिस में सोमवार को शिकायत की। इस शिकायत में बताया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उमा भारती और आईपीएस अधिकारी रूपा दिवाकर मौदगिल उर्फ डी. रूपा के फोटोज को एडिट कर तथ्यहीन और भ्रामक जानकारी के साथ प्रस्तुत किया गया है। इस वीडियो में दिखाया गया कि आईपीएस अधिकारी डी. रूपा, पूर्व मुख्यमंत्री के घर में नौकरानी के रूप में जाकर उन्हें गिरफ्तार करती हैं।
विज्ञापन


गर्ग ने बताया कि इस वीडियो में झूठी जानकारी फैलाने के उद्देश्य से फोटो को एडिट कर भ्रामक और असत्य बातें कही गई हैं। इस वीडियो में एक अज्ञात व्यक्ति कहता है कि यह एक ऐसी आईपीएस अधिकारी हैं, जो मुख्यमंत्री के काले कारनामे देखने उनके ही घर नौकरानी बनकर पहुंच गई, लेकिन बाद में जो हुआ उसे देखकर आप भी हैरान रह जाओगे। उन्हें पता चला कि मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ठेकेदारों से जबरदस्ती पैसे मांग रही है। तभी रूपा जी मुख्यमंत्री के घर नौकरानी बनकर पहुंच गईं और जैसे ही उन्होंने मुख्यमंत्री को ठेकेदारों से पैसे मांगते देखा तभी रूपा जी ने अपना असली चेहरा दिखाया तो सभी के होश उड़ गए। तभी आईपीएस आफिसर डी. रूपा ने पूर्व मुख्यमंत्री को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


छवि धूमिल करने का प्रयास : गर्ग
गर्ग ने कहा कि इस तरह की हरकतें न केवल पूर्व मुख्यमंत्री की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए की गई हैं, बल्कि समाज में उनकी छवि धूमिल करने की मंशा से की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो डोमेन से हटाने का प्रयास
भोपाल क्राइम ब्रांच के सब-इंस्पेक्टर साबिर खान ने थाना प्रभारी के आदेश पर इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 336(4), 356(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। साथ ही, पुलिस द्वारा यह भी प्रयास किया जा रहा है कि वीडियो को सार्वजनिक डोमेन से हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed