{"_id":"6648a4c3c2337f71f6020286","slug":"mp-congress-youth-congress-state-president-mitendra-singh-will-do-one-to-one-with-youth-for-two-days-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Congress: युवाओं से दो दिन वन-टू-वन करेंगे युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह, जानेंगे जमीनी हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Congress: युवाओं से दो दिन वन-टू-वन करेंगे युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह, जानेंगे जमीनी हकीकत
Sat, 18 May 2024 06:23 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 18 May 2024 06:23 PM IST
सार
प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र सिंह 22 और 23 मई को भोपाल में दो दिन तक युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ एक-एक से मुलाकात करेंगे। साथ ही जमीनी हकीकत जानने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
मितेंद्र सिंह, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के चारों चरणों की वोटिंग पूरी होने के बाद कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में जुट गई। जहां प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी 20 मई को अपने पार्टी के 27 प्रत्याशियों से फीडबैक लेंगे। वहीं, प्रदेश में युवा कांग्रेस संगठन को धरातल पर उतारने का प्रयास शुरू किया जाएगा। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष 22-23 मई को भोपाल में दो दिन तक युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ एक-एक से मुलाकात करेंगे और जमीनी हकीकत जानने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव ने अगले 22-23 मई 2024 को प्रदेश भर के पदाधिकारियों, जिला एवं विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्षों को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, भोपाल में आमंत्रित किया है। जिनसे वह प्रातः 11 बजे से कार्यालय के अपने कक्ष में बैठकर वन टू वन मुलाकात के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
युवा पदाधिकारी से पार्टी को मजबूत करने पर होगी चर्चा
अध्यक्ष मितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि वह युवा कांग्रेस संगठन को अपने पदाधिकारियों से संवाद स्थापित कर इसे और अधिक सुदृढ कैसे बनाया जाए, इस पर उनकी राय जानेंगे। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस, देश में अपनी एक अलग पहचान बनाए, जो आक्रामक भी हो और रचनात्मक होने के साथ अपने सामाजिक सरोकार के माध्यम से आम जनमानस से भी सीधे जुडे।
विज्ञापन
प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र सिंह यादव ने जानकारी दी है कि दो दिन लगातार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, भोपाल में प्रातः 11 से सायंकाल छह बजे तक वन टू वन मुलाकात के बाद निष्कर्ष निकालेंगे। इसके लिए कार्यालय द्वारा प्रदेश भर के पदाधिकारियों और जिला-विधानसभा अध्यक्षों को सूचना प्रेषित कर दी गई है।
