फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Congress's unique protest on debt, fed debt laddus to people, said- every citizen in MP has a debt of Rs 5

Mp:कर्ज को लेकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, लोगों को खिलाए कर्ज के लड्डू,बोले-MP में हर नागरिक पर 50 हजार कर्ज

Thu, 26 Sep 2024 06:57 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 26 Sep 2024 06:57 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में सरकार द्वारा लिए जा रहे लगातार कर्ज को लेकर राजधानी भोपाल में कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। राह चलते लोगों को कर्ज के लड्डू खिलाए और बताया कि प्रदेश के हर नागरिक पर 50 हजार का कर्जा चढ़ गया है।

विज्ञापन
MP: Congress's unique protest on debt, fed debt laddus to people, said- every citizen in MP has a debt of Rs 5
लोगों को कर्ज के लड्डू बांटते कांग्रेसी नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ लगातार उग्र हो रही प्रदेश कांग्रेस ने गुरुवार को राजधानी भोपाल में एक अनोखा प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने कर्ज के लड्डू’ बांटे। दरअसल अपने पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से एक दिन पहले प्रदेश की भाजपा सरकार ने बाजार से पांच हजार करोड़ का फिर से कर्ज लिया है। शुक्ला का कहना है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस वित्त वर्ष में ही 10 हजार करोड़ का कर्जा ले लिया है। और अब तक के कार्यकाल में वे 15000 करोड़ का कर्ज ले चुके हैं।
विज्ञापन



प्रदेश सरकार पर पौने चार लाख करोड़ का कर्ज
शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार पर अब लगभग पौने चार लाख करोड़ का कर्ज है। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने यहां एकत्रित लोगों को कर्ज के लड्डू खिलाते हुए कहा कि प्रदेश पर कर्ज की स्थिति यह है कि राज्य के कुल बजट से ज्यादा राज्य पर कर्ज चढ़ चुका है। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के एक दिन पहले पांच हजार करोड़ का कर्जा लेकर भाजपा सरकार ने साबित कर दिया है कि अंतिम व्यक्ति के विकास की बातें कितनी खोखली हैं। 
विज्ञापन



सरकार के खिलाफ नारेबाजी
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजनों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। शुक्ला ने कहा कि अब तक हमने बुजुर्गों से कंबल ओढ़कर घी पीने की कहावत सुनी थी, लेकिन इससे आगे बढ़ते हुए भाजपा सरकार और उसके नेता कर्ज के लड्डू खाकर मालामाल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब अदूरदर्शी और अक्षम नेतृत्व हो तो उसके पास राज्य को चलाने के लिए कर्ज का रास्ता ही बचता है लेकिन जनता को इसकी कीमत चुकानी होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश की जनता पर रहम करे और प्रदेश को कर्ज में डुबो रही मोहन सरकार और उसके मंत्रियों को तत्काल हटाए। इस दौरान  रवीन्द्र साहू झूमर वाला, तारिक अली, अमित खत्री, संदीप सरवैया, मुजाहिद सिद्दीकी, राहुल सेन, मो फहीम, असलम डायर, मेहमूद अनवर गुड्डू, मो आमिर,अलमास अली,अलीम उद्दीन बिल्ले, रविशंकर मिश्रा, सुशील ठाकुर, अनीस सलमानी, फैजान खान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed