फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Congress Meeting Applause rang in review meeting of defeat more slogans were showered heavily

MP Congress Meeting: हार की समीक्षा बैठक में बजी तालियां, जमकर बरसे अलावा और शेरा

Tue, 05 Dec 2023 03:59 PM IST
Nitin Tiwari नितिन तिवारी
Updated Tue, 05 Dec 2023 03:59 PM IST
सार

MP Congress Meeting: मध्यप्रदेश चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में समीक्षा बैठक की। इसमें प्रत्याशियों ने खुलकर संगठन को खरी-खोटी सुनाई। भाजपा और आरएसएस से सीख लेने तक की नसीहत तक दे दी।

विज्ञापन
MP Congress Meeting Applause rang in review meeting of defeat more slogans were showered heavily
कांग्रेस की समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मंगलवार को प्रत्याशियों का गुस्सा जमकर फूट पड़ा। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार को लेकर जहां प्रत्याशियों ने पदाधिकारी, संगठन और भीतरघात करने वालों पर हमला बोला तो वहीं जीतकर आने वाले उम्मीदवारों ने कहा कि ईवीएम का रोना बंद कर भाजपा के माइक्रो मैनेजमेंट को समझा जाए।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में सभी ने खुलकर अपने दिल का गुबार निकाला। बैठक में सर्वे को लेकर भी सवाल खड़े किए गए। इसके साथ कई प्रत्याशियों चुनाव के दौरान पीसीसी से मदद न मिलने का आरोप भी संगठन पर लगाया। एक प्रत्याशी ने प्रचार में बड़े नेताओं का साथ न मिलने की बात भी कही। 
विज्ञापन


क्या बोले शेरा 
बुरहानपुर से चुनाव हारने वाले सुरेंद्र सिंह उर्फ शेरा भैया ने कांग्रेस की समीक्षा बैठक में दो टूक कहा कि नुकसान पहुंचाने वालों को पहली फुर्सत में हटाया जाए। फिर चाहे कोई भी किसी का कितना अजीज क्यों न हो। उन्होंने कहा जिसने भी पार्टी को हराया है या जिस पदाधिकारी के बूथ पर हम हारे हैं, उसे तत्काल पार्टी से हटा दिया जाए। शेरा के इतना कहते ही मीटिंग हाल में तालियां बज गईं।उन्होंने कहा कि मैं कुछ नहीं कहना चाहता, लेकिन मेरा इतना निवेदन है, पार्टी इस पर तुरंत एक्शन ले। 
विज्ञापन
विज्ञापन




अलावा के बयान का हुआ विरोध
मनावर से चुनाव जीतकर आए डॉक्टर हीरा अलावा ने समीक्षा बैठक में कहा कि हमें ईवीएम का रोना बंद करना होगा। कांग्रेस को भाजपा के माइक्रो मैनेजमेंट को समझने की जरूरत है। हमें आज मिनी माइक्रो मैनेजमेंट करना पड़ेगा। हमें भाजपा का गणित समझना चाहिए। ईवीएम को लेकर कही गई बात पर हारे हुए कई प्रत्याशियों ने अलावा का विरोध किया। जबकि कुछ ने उनका समर्थन जताया। 

टिकट को लेकर भी जताया विरोध
अटेर के हेमंत कटारे ने समीक्षा बैठक में कहा कि सर्वे के आधार पर मेहगांव विधानसभा सीट पर गलत टिकट दिया गया, जिसके कारण हम आसपास की भी सीटें हार गए। वहीं, इछावर के शैलेंद्र पटेल ने कहा कि 130 सीट पर हम 20 हजार से ज्यादा वोटों से हारे हैं। हमें इसका विश्लेषण करना होगा। हम माहौल में आगे थे, लेकिन परिणामों में पीछे रहे गए। भाजपा हमारे 20 परसेंट वोट पर मैनेजमेंट कर लेती है। हमें ये देखना होगा कि आयोग ने किस तरह से अंत में मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने की तारीखों को बढ़ाया। 


भाजपा से सीख लेने की बात
समीक्षा बैठक में एक प्रत्याशी में कहा कि हमें अब एक दूसरे का हाथ पकड़ कर चलना होगा। एक दूसरे की मदद करनी होगी। एक दूसरे के जिले में काम करना होगा। उन्होंने कहा कि हमें भाजपा और आरएसएस से सीखने की जरूरत है। वह किस तरह से एक दूसरे की मदद करते हैं। वहीं, एक प्रत्याशी ने सुझाव दिया कि लोकसभा चुनाव में 30 से 40 दिन पहले प्रत्याशी घोषित किए जाएं, ताकि प्रचार का और मैनेजमेंट का भरपूर समय मिल पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed