फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Congress: Kamal Nath is saddened by this statement of BJP, said- BJP is feeling shy in declaring CM face.

MP Congress: कमलनाथ को है भाजपा की इस बात से दुख, कहा- बीजेपी को आ रही है सीएम चेहरा घोषित करने में शर्म

Sun, 24 Sep 2023 01:32 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 24 Sep 2023 01:32 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ आज कांग्रेस कार्यालय में साहू व तैलिक राठौर समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए इसके पहले उन्होंने पत्रकारों से चर्चा कर अनेक मुद्दों पर जवाब दिया। 
 

विज्ञापन
MP Congress: Kamal Nath is saddened by this statement of BJP, said- BJP is feeling shy in declaring CM face.
कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर हमला बोला। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने आज पत्रकारों से चर्चा में कहा कि बीजेपी को सीएम का चेहरा घोषित करने में शर्म आ रही है।  उन्होंने कहा कि भाजपा शिवराज को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं करती है। अमित शाह, मोदी आएंगे तो किसके पक्ष में बोलेंगे। पार्टी का बोलेंगे लेकिन शिवराज के चेहरे पर नहीं बोलेंगे, यह दुख की बात है। कमलनाथ ने मोदी के भोपाल से जुड़े सवाल के जवाब में यह बात कही। वे आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित साहू तेलिक राठौर समाज के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां कार्यक्रम से पहले पत्रकारों से चर्चा के दौरान कमलनाथ ने कई अन्य मुद्दों पर भी अपना जवाब दिया। सरकार के बार बार कर्ज लेने पर उन्होंने कहा कि सरकार ने कितने ठेके दिए हैं। कितना एडवांस दिया है उसका हिसाब लगा लीजिए। सब ओपन है, कितनी रिश्वत ली है। मेरे पास पूरी जानकारी है। 
विज्ञापन


सूची आती रहेगी
पाकिस्तान प्रेम के पोस्टर पर उन्होंने कहा कि मेरे राजनीतिक करियर में किसी ने  उंगली नहीं उठाई है। इनको तो अब पाकिस्तान, खालिस्तान, अफगानिस्तान मिल जाएगा। ये लोग असलियत से ध्यान मोड़ना चाहते हैं। मेरे नाम से इनके पेट में दर्द होता है। कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची से जुड़े सवाल पर नाथ ने कहा कि सूची आती रहेगी, हम अभी इशारा कर देंगे। कल दिल्ली में भी बैठक है। वैसे भी बहुत जानकारी तो मिल ही जाती है। इंटरनेट का जमाना है। 
विज्ञापन


जहां भ्रष्टाचार होगा वहां बंद करेंगे
कांग्रेस आने पर योजनाएं बंद करने के आरोपों पर नाथ ने कहा कि जहां भ्रष्टाचार का माध्यम था वहां बंद करेंगे। संबल में कितना भ्रष्टाचार था। मैंने कौनसी योजना बंद की बताइए। दावेदारी कर रहे नेताओं पर उन्होंने कहा कि चार हजार लोगों ने दावेदारी की है। सब कहते हैं, मैं हारने वाला नहीं हूं, मैं जीतूंगा, लेकिन हम उसका वार्ड , बूथ पर क्या रिकॉर्ड है सब देख रहे हैं। हम जिताऊ को ही प्रत्याशी बनाएंगे। सीएम के बीजेपी के ऐतिहासिक जीत के दावे पर नाथ ने कहा कि कभी शिवराज सिंह चौहान की बात सच निकलती है क्या? मैं कहता हूं यह और कहें,  मध्य प्रदेश की जनता पर मुझे पूरा विश्वास है। मैं भी जनता को देखता हूं, अगर ऐतिहासिक जीत होने की बात है तो उन्हें शासकीय तंत्र का उपयोग करने की क्या आवश्यकता है। पूरी शासकीय मीटिंग हो रही है। शासकीय खर्चे पर काम हो रहा है। इससे बड़ा दुरुपयोग क्या हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्विजय से खुद किया पोस्टर में आने से इंकार 
जन आक्रोश यात्राओं में कांग्रेस नेताओं की नारेबाजी पर कमलनाथ ने कहा कि सब दावेदारी की नारेबाजी है, इसमें कौन सी गलत बात है। कोई अपनी दावेदारी के लिए नारेबाजी करता है तो करे। दिग्विजय के जन आक्रोश यात्रा में शामिल न होने पर पीसीसी चीफ ने कहा कि मैं छिंदवाड़ा गया था वहां शामिल हुआ था। परसों दिग्विजय सिंह जा रहे हैं। हमने सात टीमें बनाई हैं वह लोग यात्रा कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने खुद पोस्टर में नाम न रखने की बात कही थी।


कार्यक्रम खराब करेंगे तो कैसे बर्दाश्त करेंगे 
इंदौर में हुए घटनाक्रम पर सफाई देते हुए कमलनाथ ने कहा कि कल मातंग समाज की बैठक थी। सबसे गरीब समाज है। इसमें शामिल होने पूरे प्रदेश से लोग आए थे। कुछ 15 पत्रकार सामने आकर खड़े हो गए थे। मैंने उनसे हाथ जोड़कर कहा इनका कार्यक्रम है अड़चन पैदा मत करिए साइड में हो जाइए। दो लोगों ने कहा हम नहीं हटेंगे। मैंने कहा, आप मुझे धमकी दे रहे हैं। आप नहीं हटेंगे तो मैं हटवाता हूं अगर पत्रकार अनुशासन में न रहें, कार्यक्रम खराब करेंगे तो कैसे बर्दाश्त करें। मुझे बड़ा दुख हुआ ऐसे भी पत्रकार होते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed