फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Congress fears rigging in vote counting, demands from Election Commission to keep BJP candidate Rawat's re

Mp:कांग्रेस को मतगणना में गड़बड़ी की आशंका,चुनाव आयोग से BJP प्रत्याशी रावत के रिश्तेदारों को दूर रखने की मांग

Sat, 16 Nov 2024 08:44 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 16 Nov 2024 08:44 PM IST
सार

प्रदेश के दो सीटों पर हुए उप चुनाव की मतगड़ना में कांग्रेस को गड़बड़ी का डर लग रहा है। इसे लेकर कांग्रेस ने विजयपुर से भाजपा प्रत्याशी रावत के रिश्तेदारों को मतगणना के दिन माईक्रो आब्जर्वर की ड्यूटी से हटाने की मांग चुनाव आयोग से की है। 
 

विज्ञापन
MP: Congress fears rigging in vote counting, demands from Election Commission to keep BJP candidate Rawat's re
विजयपुर के बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

 मध्य प्रदेश में दो विधानसभा में हुए उपचुनाव में जमकर हंगामा हुआ उसके बाद अब 23 नवंबर को वोटों की मतगणना होना है। उससे पहले कांग्रेस ने मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जाहिर की है। इसे लेकर कांग्रेस जहां पार्टी स्तर पर रणनीति बना रही है वहीं चुनाव आयोग से भी शिकायत की है। भाजपा प्रत्याशी और मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री रामनिवास रावत के रिश्तेदारों और स्वजातीय बंधुओं को मतगणना से दूर रखने की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस के चुनाव आयोग कार्य प्रभारी जेपी. धनोपिया ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को शिकायत करते हुए विजयपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना  के दिन भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत के स्वजातीय बंधु एवं रिश्तेदारों को माईक्रो आब्जर्वर की ड्यूटी से हटाने की मांग की है।  


25 माईक्रो आब्जर्वर मीणा  रावत समुदाय के
धनोपिया ने कहा कि विजयपुर विधानसभा के उपचुनाव भाजपा प्रत्याशी वनमंत्री रामनिवास रावत के इशारे पर कार्यरत जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर श्योपुर किशोर कन्याल द्वारा रावत के स्वजातीय एवं रिश्तेदारों को मतगणना दिवस पर 32 माईक्रो आब्जर्वर नियुक्त कराया गया है जिनमें से 25 माईक्रो आब्जर्वर मीणा, रावत समुदाय के होकर उनके रिश्तेदार है तथा अन्य 7 उनके निजी सम्पर्कों में रहने वाले कर्मचारी है। जिससे स्पष्ट है कि मतगणना दिन भी उसी तरह की अनुचित गतिविधिया सम्पन्न होगी, जैसी मतदान दिन हुई है। 
विज्ञापन



 इन 32 लोगों की की गई नियुक्ति
धनोपिया ने कहा कि विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा द्वारा नियुक्त 32 माईक्रो आब्जर्वर जो कि भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत के खास व्यक्ति है उनके प्रति अविश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें तत्काल मतगणना दिवस पर ड्यूटी से हटाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1- पुखराज मीणा, 2- संजय कुमार मीणा 3- राकेश कुमार मीणा 4 विजेन्द्र कुमार मीणा 5-जलधारी मीणा 6-  राजेश कुमार मीणा 7’ राहुल चौधरी 8-अजय कुमार मीणा 9- अनिल प्रातप सिंह 10- अभिषेक मीणा 11- अवनीत कुमार 12- आकाश अग्रवाल 13- ओमशिव मीणा 14- कपूर सिंह 15- कृष्णकुमार मीणा 16 गोविन्द सिंह मीणा 17- टिन्कू मीणा 18-  दीपक प्रजापति 19- देवनारायण मीणा 20- देवेश कुमार 21- धर्मेन्द्र सिंह मीणा 22- नरेन्द्र सिंह 23- पवन मीणा 24- मनीष कुमार मीणा 25- मनोज कुमार शर्मा 26- मयंक गुप्ता 27- राजेश दीक्षित 28- रामनरेश यादव 29- रामभरत मीणा 30- लोकेश मीणा 31- रविन्द्र कुमार मीणा 32- मोहित श्रीवास्तव।धनोपिया ने कहा कि उपचुनाव की मतगणना में नियुक्त किये गए सभी 32 माईक्रो आब्जर्वर को परिवर्तित कर सर्वहारा वर्ग के बिना पक्षपात करने वाले अधिकारी/कर्मचारी तैनात किये जाए जिससे कि मतगणना निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से सम्पन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed