फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Congress demands investigation of Adani's project running in MP, Patwari said- BJP follows the policy of '

Mp: MP में चल रहे अडानी के प्रोजेक्ट की कांग्रेस ने की जांच मांग, पटवारी बोले- BJP हम दो हमारे दो वाली नीति पर

Fri, 22 Nov 2024 06:44 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 22 Nov 2024 06:44 PM IST
सार

अडाणी के एमपी में चल रहे प्रोजेक्ट के जांच की मांग कांग्रेस ने की है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी जितेंद्र भंवर सिंह ने कहा कि कुछ लोगों को देश का सारा धन दिया जा रहा है। यह बात अब साबित होने लगी है।  
 

विज्ञापन
MP: Congress demands investigation of Adani's project running in MP, Patwari said- BJP follows the policy of '
पीसीसी में जीतू पटवारी की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अडानी पर अमेरिका में एफआईआर होने के बाद जहां कांग्रेस देशभर में सरकार को घेर रही हैं, वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी जितेंद्र भंवर सिंह ने भी सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। अडाणी के एमपी में चल रहे प्रोजेक्ट के जांच की मांग कांग्रेस ने की है। भोपाल में शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश कार्य समिति की बैठक के दूसरे दिन प्रेसवार्ता में प्रदेश प्रभारी जितेंद्र भंवर सिंह ने कहा कि कुछ लोगों को देश का सारा धन दिया जा रहा है। यह बात अब साबित होने लगी। जिस तरह से अडाणी का शेयर बढ़ा है और जनता को भ्रमित किया गया है उसके लिए मोदी सरकार जिम्मेदार है। बीजेपी प्रवक्ता अडाणी प्रवक्ता के तौर पर काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन



अडाणी और मोदी सरकार का चोली दमन का रिश्ता
जितेंद्र भंवर सिंह ने कहा कि बिजली कंपनियों में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। अधिकारियों ने कब कितना पैसा लिया है इसका पूरा खुलासा एफबीआई ने किया है। अदाणी और मोदी सरकार का चोली दमन का रिश्ता है। सारे फायदे वाले काम अडाणी और उनके सहयोगियों को दिए जा रहे हैं।रक्षा संबंधी सौदे से जुड़े काम हो या मुंबई के धारावी में एक लाख करोड़ की जमीन। देश के सारे बड़े काम अडाणी को दिए जा रहे। इतने बड़े मामले सामने आने के बाद ही ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स को कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन



भाजपा नेता हमेशा करते हैं अडानी का बचाव 
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि बीजेपी के नेता हमेशा अडाणी का बचाव करते रहे हैं। भाजपा सरकार हम दो हमारे दो वाली नीति पर चल रही है। जिनके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर केस दर्ज हुए हैं वह सब नरेंद्र मोदी के दोस्त हैं। पटवारी ने कहा कि 2234 करोड़ की रिश्वत ऊर्जा विभाग के अफसरों को दी गई है। बहुत हुआ भ्रष्टाचार अबकी बार मोदी सरकार का नारा अब खूब करो भ्रष्टाचार चल रही मोदी सरकार में बदल गया है। अडाणी ने मीडिया से लेकर सरकारी संस्थानों पर अलग-अलग तरीके से कब्जा जमाया है। न्यूयॉर्क टाइम्स के लेख में अडाणी पर लगे आरोपों का खुलासा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अमेरिका में कार्रवाई हो सकती है तो भारत में क्यों नहीं
जीतू पटवारी ने कहा कि अडाणी पर अमेरिका में कार्रवाई हो सकती है तो उनके खिलाफ भारत में कार्रवाई क्यों नहीं हो सकती। पटवारी ने आगे कहा कि मोदी जी नारा लगाते हैं, देश नहीं बिकने दूंगा उनका नारा अब अडाणी के लिए होगा कि देश नहीं छूटने दूंगा। 10 साल में साढ़े 16 लाख करोड़ की कर्ज माफी और फायदा अडाणी को दिया गया है। देश में बिजली की कीमत 10 साल में 5 से 7 गुना बढ़ी है। उसके पीछे षड्यंत्र है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed