फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: CM Says Rahul Gandhi Is Desperate for Power, Congress Should Check Its History Before Targeting EC

एमपी: सीएम का राहुल गांधी पर हमला, बोले- सत्ता के लिए बेचैन, चुनाव आयोग पर आरोप से पहले कांग्रेस इतिहास देखे

Sun, 11 Oct 2026 04:05 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 11 Oct 2026 04:05 PM IST
सार

नरसिंहपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता की बेचैनी में चुनाव आयोग पर आरोप लगाने से पहले कांग्रेस को अपने इतिहास पर नजर डालनी चाहिए। उन्होंने टीएन शेषन और केपीएस गिल का जिक्र करते हुए कांग्रेस की राजनीति और परिवारवाद पर सवाल उठाए। साथ ही कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने से पहले ठोस तथ्य और प्रमाण सामने रखने चाहिए।

 

विज्ञापन
MP: CM Says Rahul Gandhi Is Desperate for Power, Congress Should Check Its History Before Targeting EC
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल गांधी की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग और चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। रविवार को नरसिंहपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन याद ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाने से पहले अपने इतिहास पर नजर डालनी चाहिए। सीएम ने कहा कि राहुल गांधी सत्ता के लिए बेचैन हैं। वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग कर रहे हैं और उन पर देश के साथ गद्दारी जैसे गंभीर आरोप लगा रहे हैं। ऐसे आरोप लगाने से पहले तथ्यों और प्रमाणों को सामने रखना चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: 10 से ज्यादा जिलों के कलेक्टर बदलने की तैयारी, 2017 बैच के अफसरों को मिल सकती है कमान
विज्ञापन


टीएन शेषन और केपीएस गिल का किया जिक्र
कांग्रेस के इतिहास का उल्लेख करते हुए सीएम यादव ने कहा कि पार्टी ने चुनाव आयोग से जुड़े पदों पर रहे व्यक्तियों को बाद में राजनीतिक अवसर दिए। उन्होंने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस ने उन्हें भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा था। इसी तरह केपीएस गिल को भी कांग्रेस सरकार के दौरान मंत्री बनाए जाने का उल्लेख किया। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे में कांग्रेस चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाने का आधार स्पष्ट करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: मोहन यादव का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- अराजकता फैला रहे, विपक्ष को आत्ममंथन की जरूरत

परिवारवाद को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना
सीएम ने कहा कि आजादी से पहले देश में करीब 600 रियासतें थीं। आजादी के बाद अनेक राजाओं और महाराजाओं ने राष्ट्रहित में अपने अधिकारों का त्याग किया। इसके विपरीत, कांग्रेस की राजनीति धीरे-धीरे एक परिवार के इर्द-गिर्द केंद्रित होती चली गई। उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम लेते हुए कांग्रेस पर परिवार केंद्रित राजनीति करने का आरोप लगाया। 

ये भी पढ़ें-  एमपी में ओबीसी आरक्षण पर सियासी संग्राम तेज: कमलनाथ का भाजपा पर हमला, 27% आरक्षण बहाल करने की मांग

केरल में जीत का भी उठाया सवाल
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि जब चुनावी प्रक्रिया के तहत केरल में कांग्रेस को राजनीतिक सफलता मिलती है, तब चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर इसी तरह सवाल नहीं उठाए जाते। उन्होंने सवाल किया कि यदि चुनावी प्रक्रिया कांग्रेस की सरकार बनाने में भूमिका निभाती है, तो चुनाव के समय ही आयोग पर सवाल क्यों खड़े किए जाते हैं? उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना अधिकार का हिस्सा है, लेकिन आरोप तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर लगाए जाने चाहिए। चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर गंभीर आरोप लगाने से पहले उनकी पुष्टि के लिए ठोस साक्ष्य सामने रखना जरूरी है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी राजनीतिक दल को अराजकता फैलाने का अधिकार नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed