फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP CM Mohan Yadav says If there opposition to saffron color then Congress should remove it from its flag

MP News: सीएम यादव बोले- भगवा रंग का विरोध है तो कांग्रेस इसे अपने झंडे से हटाए, इनकी सोच पर भी शर्म आती है

Sun, 21 Apr 2024 01:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 21 Apr 2024 01:56 PM IST
सार

मध्य के सीएम यादव ने कहा कि भगवा रंग का ऐसा विरोध है तो वो कांग्रेस अपने झंडे में इस हटाकर दिखा दे। ये लोग पूरी सनातन संस्कृति, हिंदू संस्कृति को अपमानित करने का काम करते हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि कांग्रेस इसके लिए क्षमा प्रार्थी रहेगी।

विज्ञापन
MP CM Mohan Yadav says If there opposition to saffron color then Congress should remove it from its flag
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (फाइल फोटो)

विस्तार

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर तंज कसा है उन्होंने कहा है कि कांग्रेस और वामपंथी सोच पर शर्म भी आती है और हंसी भी आती है नाराज़गी भी है।  सीएम डॉ यादव ने कहा कि अब भगवा रंग के ऊपर कांग्रेस को आपत्ति है। वामपंथी और विरोधी दल को ये समझ नहीं आता है कि भगवा हमारा त्याग और वैराग्य का प्रतीक है, सूर्य संस्कृति का वाहक है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भगवा रंग का ऐसा विरोध है तो वो कांग्रेस अपने झंडे में भगवा रंग हटाकर दिखा दे। ये लोग पूरी सनातन संस्कृति, हिंदू संस्कृति को अपमानित करने का काम करते हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि कांग्रेस इसके लिए क्षमा प्रार्थी रहेगी। दूरदर्शन के लोगो में सफेद की जगह नारंगी रंग आया। भगवा रंग आया। यह त्याग का प्रतीक है। मैं उम्मीद करता हूं कि कांग्रेस माफी मांगेगी।    
विज्ञापन

                         
अग्निवीर योजना बंद करने के बयान पर बोला हमला कांग्रेस नेता राहुल गांधी  के अग्निवीर योजना बंद करने के बयान पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस और उनके नेता राहुल गांधी की सोच देश के लिए बड़ी चिंताजनक है। वे सदैव सेना के पराक्रम पर प्रश्न उठाते हैं। अग्नि वीर योजना पर प्रश्न उठाते हैं। जिस तरह की उनकी सोच है, वो हमेशा देश को दुर्भाग्यपूर्ण व्यवस्था में ले जाता है। उम्मीद करता हूं मध्यप्रदेश में आकर के वह अपनी भूल सुधार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed