{"_id":"67aef3ca91fe15d7350be7c7","slug":"mp-cm-mohan-yadav-new-bungalow-in-delhi-check-loaction-adress-full-details-in-hindi-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh: राजधानी दिल्ली के लुटियंस में मोहन यादव को अलॉट हुआ बंगला, बंदी संजय कुमार रहेंगे पड़ोसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh: राजधानी दिल्ली के लुटियंस में मोहन यादव को अलॉट हुआ बंगला, बंदी संजय कुमार रहेंगे पड़ोसी
Fri, 14 Feb 2025 02:50 PM IST
उदित दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, भोपाल
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, भोपाल
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 14 Feb 2025 02:50 PM IST
सार
MP CM Mohan Yadav: मप्र के सीएम मोहन यादव को दिल्ली में 14 अशोक रोड पर एक कोठी अलॉट हो गई है। इस बंगले में वर्षों से पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी रह रही थीं। हाल ही में उन्होंने यह घर खाली कर दिया है।
विज्ञापन
14 अशोक रोड स्थित बंगला सीएम मोहन यादव को अलॉट किया गया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लुटियंस में 14 अशोक रोड स्थित एक बंगला अलॉट हुआ है। इसमें वर्षों से पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी रह रही थीं। फिलहाल यहां मेनका गांधी के 27 कुत्ते और उन्हें संभालने वाले केयर टेकर्स रह रहे हैं। हाल ही उन्होंने इसे खाली किया था। बीते दिनों मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अधिकारियों की टीम के साथ इसका निरीक्षण भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बंगले में मरम्मत और रंग-रोगन सहित कई काम होने हैं। डॉ. यादव ने निरीक्षण के दौरान इस बंगले में अपनी जरूरत के हिसाब से कुछ बदलाव करने के निर्देश भी दिए। हालांकि, इस इसे पूरा तैयार होने में करीब तीन से चार माह लगेंगे। दिल्ली प्रवास के दौरान डॉ. यादव अपने ऑफिस कार्य के साथ रात्रि विश्राम भी कर सकें, ऐसी कुछ व्यवस्था भी बंगले में की जा रही हैं। इसके अलावा उनका परिवार भी रह सके इसलिए भी तमाम सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। रिनोवेशन होने के बाद शुभ मुहूर्त में सीएम डॉ. यादव इस बंगले में प्रवेश करेंगे। अभी दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री चाणक्यपुरी स्थित न्यू मध्य प्रदेश भवन में ठहरते हैं।
विज्ञापन
जेड प्लस सुरक्षा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त है। इसलिए सुरक्षा की दृष्टिकोण से यह बंगला पूरी तरह उपयुक्त है। इसके आसपास ही संसद भवन और सभी मंत्रालय भी हैं। एयरपोर्ट भी यह 13 किमी की दूर है, जबकि न्यू मध्य प्रदेश भवन भी छह किमी दूर है। वहीं, इस बंगले के पड़ोसी तेलंगाना के पूर्व भाजपाध्यक्ष और वर्तमान में गृह राज्यमंत्री बंदी संजय कुमार होंगे।
