फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: सीएम डॉ. यादव ने 1.29 करोड़ लाडली बहनों के खातों में ट्रांसफर की राशि ,गीता पाठ का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

Wed, 11 Dec 2024 03:34 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 11 Dec 2024 03:34 PM IST
सार

प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी का दिन है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनके खातों में 1572.75 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। मोहन सरकार के एक साल पूरे होने पर 11 से 26 दिसंबर तक जनकल्याण पर्व के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर 7 हजार प्रतिभागियों ने सामूहिक गीता पाठ कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। 
 

विज्ञापन
MP: CM Dr. Yadav will send Rs 1572.75 crore to the accounts of 1.29 crore sisters under Ladli Bahana Yojana
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में जन कल्याण पर्व के अंतर्गत महिला सम्मेलन और गीता महोत्सव का आयोजन किया गया। गीता जयंती के अवसर पर बुधवार को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम के लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सात हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया। इसमें 3721 आचार्यों ने गीता के तृतीय अध्याय का सस्वर पाठ किया।  यह रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उपस्थित रहे। गिनजी बुक ऑफ ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एजुकेटर विश्वनाथ ने विश्व रिकॉर्ड की घोषणा की। जिसके बाद मुख्यमंत्री को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट सौंपा गया। 

MP: CM Dr. Yadav will send Rs 1572.75 crore to the accounts of 1.29 crore sisters under Ladli Bahana Yojana
सीएम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड लेते हुए - फोटो : अमर उजाला

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना के तहत 1250 रुपये की राशि प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में भेजी। इस राशि का वितरण मुख्यमंत्री जन-कल्याण पर्व के शुभारंभ के साथ किया गया। लाड़ली बहना योजना को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2023 में शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। पहले योजना के तहत 1000 रुपये दिए जाते थे, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 1250 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गैस रिफलिंग के करीब 350 करोड़ रुपये भी महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राजभोज की इस धरती पर एक साल पहले कला और संस्कृति की धारा आनंद में डुबकी लगा रही थी। आज फिर यहां आनंद का कार्यक्रम हो रहा है। उन्होंने कहा कि पांच हजार साल पहले एक रिकॉर्ड बना था, उस समय गिनीज बुक नहीं थी, लेकिन वह वाणी परमात्मा की दी हुई थी, जो गीता के पवित्र ग्रंथ के रूप में आज भी हमको कर्मवाद की शिक्षा देती है और भक्तिवाद की ओर ले जाती है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के बारे में बोलते हुए कहा कि यह एक अनूठा कार्यक्रम है। उन्होंने गीता पाठ के गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड बनने पर सभी को बधाई दी और कहा कि वह कामना करते हैं कि इस तरह के रिकॉर्ड बनाने वाले कार्यक्रम आगे बढ़ते जाएं और आने वाले समय में कोई इससे बड़ा कार्यक्रम करें, जिससे हमारा पूरा मंच और देश आनंद में डूबे।
 

MP: CM Dr. Yadav will send Rs 1572.75 crore to the accounts of 1.29 crore sisters under Ladli Bahana Yojana
भोपाल में गीता जयंती कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के ही दिन भगवन ने स्वयं सांदीपनि आश्रम में शिक्षार्थी के रूप में रहकर शिक्षा ग्रहण की थी। चारो वेद, 18 पुराण, 64 कलाए सबका निचोड़ भगवान को देने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि आजकल गूगल के सर्च इंजन के माध्यम से दुनिया में सबसे जयादा जिस पुस्तक के बारे में लोग जानकारी जानना चाहते हैं, वह हमारी पवित्र गीता जी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने अपने जन्म से लेकर मृत्यु तक लीलाओं और आदर्शों के माध्यम से पूरे समाज को प्रेरणा दी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि गीता के तीसरे अध्याय में कर्मवाद और कर्मयोग की जो बात की गई है, वह हमारे जीवन में आदर्श आचार्य संहिता के रूप में प्रकट होती है। हमारी धर्म संस्कृति में सब कुछ है और पूजा पद्धतियों के प्रति कोई विरोध नहीं है, लेकिन हमें धर्म आधारित आचार संहिता का पालन करना चाहिए, जो हमारे परिवारों और रिश्तों को आदर्श रूप में स्थापित करती है। मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनाओं को भी बधाई दी और कहा कि आज उनके खाते में बड़ी राशि डालने का कार्य किया गया है। साथ ही, आज सरकार के एक साल पूरे होने पर दो कार्यक्रम भी जुड़े हैं। एक कार्यक्रम 11 से 26 दिसंबर 2024 तक प्रदेश में जन-कल्याण पर्व के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों का भी जश्न मनाया जाएगा। जन-कल्याण पर्व के दौरान प्रदेशभर में विभिन्न सरकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं की शुरुआत की जाएगी, जो प्रदेश की जनता के लिए लाभकारी साबित होंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
MP News: सीएम डॉ. यादव ने 1.29 करोड़ लाडली बहनों के खातों में 1572.75 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed