फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Bypoll 2024 BJP announces candidates Ramakant Bhargava from Budhni and Ramniwas from Vijaypur got ticket

MP Bypoll 2024: उपचुनाव के लिए BJP ने किया प्रत्याशियों का एलान, जानें बुधनी और विजयपुर से कौन बना उम्मीदवार

Sat, 19 Oct 2024 10:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 19 Oct 2024 10:11 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में बुधनी और विजयपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। बुधनी सीट से पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को प्रत्याशी बनाया है। जबकि विजयपुर सीट से वन मंत्री रामनिवास रावत को टिकट दिया गया है।

विज्ञापन
MP Bypoll 2024 BJP announces candidates Ramakant Bhargava from Budhni and Ramniwas from Vijaypur got ticket
बुधनी और विजयपुर उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजेपी ने मध्यप्रदेश की बुधनी और विजयपुर उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम एलान कर दिए हैं। विजयपुर से रामनिवास रावत और बुधनी से रमाकांत भार्गव को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि रमाकांत भार्गव विदिशा-रायसेन-बुधनी संसदीय सीट से सांसद रहे हैं। रामनिवास रावत कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए थे और मोहन सरकार में मंत्री हैं।

विज्ञापन


बता दें कि रमाकांत भार्गव को बुधनी विधानसभा सीट से भले ही शनिवार को टिकट देने की घोषणा हुई है। लेकिन पहले से ही उन्हें टिकट मिलना तय था। पार्टी ने उन्हें पहले से ही आश्वस्त कर दिया था, जिसकी वजह से उन्होंने टिकट घोषित होने से पहले ही चुनाव प्रचार की तैयारियां शुरू कर दी थी। रमाकांत भार्गव के चुनाव-प्रचार वाहन की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। वहीं, रमाकांत भार्गव को शिवराज सिंह चौहान का भी करीबी माना जाता है। करीब छह बार रमाकांत भार्गव शिवराज सिंह चौहान के चुनाव-प्रचार की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
विज्ञापन


टिकट की शर्त पर भाजपा में आए थे रावत
इधर, विजयपुर विधानसभा सीट से विधायक रहे रामनिवास रावत पहले ही कैबिनेट मंत्री का पद और उपचुनाव में यहां से पार्टी का टिकट देने के वादे के साथ ही बीजेपी में आए थे। ऐसे में पार्टी का उन्हें टिकट देना तय था। दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान विधायक और मंत्री बनाने की शर्त पर ही वो बीजेपी में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 अक्तूबर तक नाम वापस ले सकेंगे प्रत्याशी
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने बताया कि, 18 अक्तूबर 2024 को गजट नोटिफिकेशन जारी होगा। इसके बाद 25 अक्तूबर 2024 तक नाम निर्देशन भरने की अंतिम तारीख है। 28 अक्तूबर को प्रत्याशियों की स्क्रूटनी होगी। वहीं, 30 अक्तूबर तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकते हैं। विजयपुर और बुधनी दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में 13 नवंबर को मतदान होगा। इसके परिणाम 23 नवंबर को आएंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि दोनों ही जिलों में आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

बुधनी में 363 तो विजयपुर में होंगे 327 मतदान केंद्र
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि विजयपुर विधानसभा में मतदान के लिए 327 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इसमें 2,54,647 मतदाता हैं। इनमें 1,30,091 महिला और 1,24,554, पुरुष मतदाता शामिल होंगे। वहीं, विजयपुर में दो थर्ड जेंडर और 103 सर्विस वोटर भी हैं। इसी प्रकार बुधनी विधानसभा क्षेत्र में 2,76,396 वोटरों के लिए 363 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। यहां 1,23,280 महिला और 1,43,116 पुरुष मतदाता हैं। वहीं, छह थर्ड जेंडर और 194 सर्विस वोटर हैं।

कौन हैं रमाकांत भार्गव
साल 2019 में रमाकांत भार्गव विदिशा से सांसद थे। लेकिन 2024 में उनका टिकट काटकर पूर्व सीएम चौहान को मैदान में उतारा गया था। भार्गव पूर्व सीएम के करीबी माने जाते हैं। कई बार वे उनकी चुनाव संचालक की भूमिका में रहे हैं। भार्गव को ही इस सीट के लिए सबसे बड़ा दावेदार भी माना जा रहा था।


कौन हैं रामनिवास रावत
रामनिवास विजयपुर विधानसभा सीट से छह बार विधायक चुने गए हैं। पहली बार साल 1990 में चुनाव जीते थे। रावत कांग्रेस में कई अहम पदों पर रह चुके हैं। दिग्विजय सिंह सरकार में मंत्री थे। रावत कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बीजेपी में आने के बाद से लगातार कायास लगाया जा रहा था कि इन्हें मंत्री बनाया जा सकता है। रावत की गिनती ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबियों में भी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed