फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP By-Election: Sachin Pilot said BJP’s graph diving INDIA bloc to form govts in Maharashtra and Jharkhand

MP By-Election: सचिन पायलट बोले- भाजपा का ग्राफ गिर रहा है, महाराष्ट्र-झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी

Thu, 07 Nov 2024 02:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 07 Nov 2024 02:55 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में उपचुनाव के बीच कांग्रेस नेता सचिन पायलट भाजपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा- देश भर में भाजपा का ग्राफ गिर रहा है। महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव में भी 'इंडिया' गठबंधन ही जीतेगा। 
 

विज्ञापन
MP By-Election: Sachin Pilot said BJP’s graph diving INDIA bloc to form govts in Maharashtra and Jharkhand
सचिन पायलट। - फोटो : social media

विस्तार

मध्य प्रदेश में उपचुनाव के बीच कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने गुरुवार को  विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। जहां, पायलट ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अनुकूलता कम हो रही है, लोग इसकी 'नीतियों' और 'एजेंसियों के दुरुपयोग' से तंग आ चुके हैं। देश भर में भाजपा का ग्राफ गिर रहा है। महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव में भी 'इंडिया' गठबंधन ही जीतेगा। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेता पायलट ने मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आवास पर मीडिया से बात करते हुए कहा- मैं जमशेदपुर (झारखंड) गया हूं, वहां हमारी एकतरफा लहर चल रही है। बता दें कि पायलट राजस्थान की सीमा से लगे श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा भी मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं द्वारा की गईं 'मंगल सूत्र छीनने' और हाल ही में 'बटेंगे तो कटेंगे' जैसी टिप्पणियों को लेकर भी हमला बोला। उन्होंने भाजपा नेताओं पर चुनाव के दौरान निम्न-स्तरीय भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, कांग्रेस का ध्यान 'पढ़ेंगे तो बढ़ेंगे' जैसे सकारात्मकता वाले नारे देने पर है। इस प्रकार की संस्कृति को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। देश में लोग अब सत्ता और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग और ध्रुवीकरण को लेकर भाजपा से तंग आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए पायलट ने दो मुख्यमंत्रियों- झारखंड के हेमंत सोरेन और दिल्ली के अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भी भाजपा की आलोचना की। भाजपा पर राजनीतिक लाभ के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। पायलट ने कहा-  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक के नेता देश को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं। मप्र में उपचुनाव के नतीजे 2028 के विधानसभा चुनाव में अपनी छाप छोड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed