{"_id":"6628ead1cb3213aefc055b3a","slug":"mp-board-result-this-time-also-girls-won-82-students-made-it-to-the-top-10-of-class-10th-2024-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MP Board Result: इस बार भी लड़कियों ने मारी बाजी, 10वीं कक्षा के टॉप-10 में 82 छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Board Result: इस बार भी लड़कियों ने मारी बाजी, 10वीं कक्षा के टॉप-10 में 82 छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई
Wed, 24 Apr 2024 04:50 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 24 Apr 2024 04:50 PM IST
सार
10वीं और 12वीं की परीक्षा में करीब साढ़े 17 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए। एमपी बोर्ड की 10वीं का पास प्रतिशत 58.10% रहा है। इसमें लड़कियां 61.88% प्रतिशत और लड़के 54.35% प्रतिशत पास हुए हैं। वहीं, 12वीं का पास प्रतिशत 64.49% रहा है। इसमें लड़किया 68.43% और लड़के 60.55% पास हुए हैं।
विज्ञापन
10वीं के टॉपर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। दोनों ही परीक्षाओं में लड़कियों ने बाजी मारी है। 10वीं कक्षा के टॉप-10 में 82 छात्र छात्राओं ने जगह बनाई है। 10वीं का 58.10% और 12वीं कक्षा का 64.49% रिजल्ट रहा।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने गुरुवार को एमपी बोर्ड 10वीं, और12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट 4 बजे स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी ने जारी किया। एमपी बोर्ड की 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राएं अमर उजाला की वेबसाइट https://result.amarujala.com पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने गुरुवार को एमपी बोर्ड 10वीं, और12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट 4 बजे स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी ने जारी किया। एमपी बोर्ड की 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राएं अमर उजाला की वेबसाइट https://result.amarujala.com पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
एमपी बोर्ड की 10वीं का पास प्रतिशत 58.10% रहा है। इसमें लड़कियां 61.88% प्रतिशत और लड़के 54.35% प्रतिशत पास हुए हैं। वहीं, 12वीं का पास प्रतिशत 64.49% रहा है। इसमें लड़किया 68.43% और लड़के 60.55% पास हुए हैं। इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा में करीब साढ़े 17 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस बार 10वीं की परीक्षा 5 फरवरी को शुरू हुई और 28 फरवरी 2024 तक चली थी, वहीं 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी को शुरू हुई और 5 मार्च को समाप्त हुई। इस साल 12वीं की परीक्षा में 9,92,101 छात्र-छात्राएं और 10वीं की परीक्षा में 7,48,238 छात्र-छात्राएं शामिल हुईं। पिछले साल एमपी बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट 55.28 प्रतिशत और 10वीं कक्षा के परिणाम 63.29% रहा था।
12वीं के टॉपर
- फोटो : अमर उजाला
इस वर्ष 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 8,21,086 नियमित परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। इसमें 3,05,067 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में, 1,69,863 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में और 2145 प्रतीक्षा की तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। कुल 4,77,075 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। कुल 1,00,391परीक्षार्थी की सप्लीमेंट्री की परीक्षा देनी होगी। हाई स्कूल 2024 की सप्लीमेंट्री की परीक्षा 10 जून को आयोजित की जाएगी।
इस वर्ष 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 6,23,341 नियमित परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इनमें 2,92,799 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में, 1,09,268 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में, 422 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। कुल 4,02,489 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 88,369 नियमित परीक्षाथी पूरक परीक्षा देंगे। 12वीं की सप्लीमेंट्री की परीक्षा 8 जून को आयोजित की जाएगी।
