फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Board 10th, 12th Result 2024 Live: 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, अमर उजाला पर देखें आपका रिजल्ट

Wed, 24 Apr 2024 07:31 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 24 Apr 2024 07:31 PM IST
खास बातें

MPBSE Result, MP 10th 12th Result 2024 Live: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल कक्षा 10वीं और 12वीं  बोर्ड के नतीजे शाम ठीक 4 बजे घोषित कर दिए गए। आप अमर उजाला की वेबसाइट https://results.amarujala.com पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
MP Board Class 10th 12th Result Live Check MPBSE High School Intermediate Results on mpresults.nic.in
अनुष्का ने दसवीं में टॉप किया है। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:27 PM, 24-Apr-2024
सीएम मोहन यादव ने दी बधाई
10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम पर सीएम मोहन यादव ने भी संदेश जारी किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि एमपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई। आप सभी मध्यप्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक हैं। दसवीं कक्षा में नैनपुर मंडला की अनुष्का अग्रवाल और बारहवीं कक्षा में कालापीपल शाजापुर के जयंत यादव ने टॉप किया है। मां सरस्वती की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे, ऐसे ही परिश्रम, लगन और धैर्य के साथ आप सभी जीवन की हर परीक्षा में सफल हों; यही कामना करता हूं। जो भी छात्र असफल हुए हैं, वे निराश न हों; पूरक परीक्षा एवं "रुक जाना नही" योजना में सम्मिलित होकर नये संकल्प के साथ तैयारी में जुट जाएं, सफलता अवश्य मिलेगी।

कमलनाथ ने दी बधाई
पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी बच्चों को बधाई प्रेषित की है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि मध्य प्रदेश बोर्ड की दसवीं एवं बारहवीं के परीक्षा परिणाम में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं। अच्छी शिक्षा वही है जो अच्छे मनुष्य और अच्छे संसार का निर्माण करे। मैं आशा करता हूं कि आप जीवन में आगे भी सफलता के नए सोपान छुएंगे और बेहतर दुनिया के निर्माण में अपना योगदान देंगे। जिन बच्चों को आशा के अनुरूप परिणाम नहीं मिला है, उन्हें भी दिल छोटा नहीं करना चाहिए। भविष्य की परीक्षाओं में उनके लिए भी नए द्वार खुलेंगे और वे भी अपनी प्रतिभा के अनुसार दुनिया के रंगमंच पर अपना हुनर दिखाएंगे। 
 
05:24 PM, 24-Apr-2024
अंशिका मिश्रा ने ऊंची छलांग लगाई है। - फोटो : अमर उजाला
अंशिका की मेहनत रंग लाई
रीवा की अंशिका मिश्रा ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने गणित और विज्ञान समूह में 500 में से 493 अंक हासिल किए हैं। 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ उन्होंने अव्वल स्थान पाया है। स्कूल और परिजनों ने इस खुशी के अवसर उन्हें ढेर सारी बधाई के साथ उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। 
 
विज्ञापन
05:10 PM, 24-Apr-2024
अनुष्का ने दसवीं में टॉप किया है। - फोटो : अमर उजाला
व्यापारी की बेटी ने किया टॉप
एमपी बोर्ड दसवीं क्लास में अनुष्का अग्रवाल पिता जय प्रकाश अग्रवाल निवासी नैनपुर जिला मंडला ने एमपी में टॉप किया है। उन्होंने 500/495 अंक हासिल किए हैं। गणित और विज्ञान में 100 में से 100 नंबर प्राप्त किए हैं। छात्रा के पिता व्यापारी हैं और माता गृहिणी हैं। रिजल्ट के बाद पिता और परिवार काफी खुश हैं।
 

रेखा बनना चाहती है डॉक्टर
उत्कृष्ट स्कूल की रेखा रेबारी ने 10वीं में प्रदेश में दूसरा स्थान किया। 493 अंक लाकर कटनी का नाम किया रोशन। रेखा ने बताया वो डॉक्टर बनकर सभी का इलाज करना चाहती है, असफल हुए छात्र को निराश न होने की कही बात।
04:30 PM, 24-Apr-2024
12वीं के टॉपर - फोटो : अमर उजाला
12वीं के सितारे
विज्ञान गणित समूह में रीवा की अंशिका मिश्रा प्रथम स्थान पर रहीं। उन्हें 500 में से 493 अंक मिले। जीव विज्ञान समूह अंजुम खान छपरा शिवानी 487 अंक लेकर पहले स्थान पर हैं। वाणिज्य समूह में मुस्कान डांगी 493 अंक लेकर पहले स्थान पर रहीं, जो कि सरस्वती शिशु मंदिर सिरोज विदिशा से हैं। कृषि समूह में विनय पांडे पहाड़ी खेड़ा पन्ना से 480 अंक लेकर पहले स्थान पर रहे, ललित कला एवं गृह विज्ञान समूह में नंदिनी बलगम कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल समनपुरा डिंडोरी 464 अंक लेकर पहले स्थान पर रहीं। 
04:27 PM, 24-Apr-2024
10वीं के टॉपर - फोटो : अमर उजाला
10वीं टॉपर की लिस्ट
1 अनुष्का अग्रवाल, मंडला 495/500
2 रेखा रेबारी, कटनी 493/500
3 इश्मिता तोमर, आगर मालवा 493/500
4 स्नेहा पटेल, रीवा 493/500
5 सौरभ सिंह, सतना 492/500
6 सौम्या सिंह,  रीवा 491/500
7 जोयल रघुवंशी,  विदिशा 491/500
8 अंकिता उरमलिया, जबलपुर 491/500
9 खुशबू कुमारी, मंडला 491/500
10 प्रगति असाटी, दमोह 490/500
11 श्रुति तोमर, मुरैना  490/500


मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 12 के टॉपर (आर्ट्स) 
1 जयंत यादव, शाजापुर 487/500
2 कुलदीप मेवाड़ा, शाजापुर 486/500
3 निशा भारती, नरसिंहपुर 484/500
4 चेतना कछवाहा, मंडला 483/500
5 दिव्या भीलवार, ग्वालियर 482/500
6 अभिनीष त्रिपाठी, सतना 482/500
7 मुस्कान कुशराम, मंडला 482/500
8 शिवम सनोडिया, छिंदवाड़ा  482/500
9 प्रियांशी कसेरा, होशंगाबाद 481/500
10 रोहित कुशवाहा, छतरपुर  480/500
11 श्रुति दहिया, जबलपुर  480/500
04:16 PM, 24-Apr-2024
जयंत ने 12वीं में कला समूह में पहला स्थान प्राप्त किया है। - फोटो : अमर उजाला
12वीं में 2,92,799 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में
हायर सेकेंडरी परीक्षा में इस वर्ष 64.49% नियमित परीक्षार्थी तथा 22.46% स्वाध्यायी परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे हैं। 60.55% नियमित छात्र तथा 68.43% नियमित छात्राएं परीक्षा में सफल हुई हैं। जिनकी संकायवार, अस्थाई प्रावीण्य सूची जारी की गई। प्रावीण्य सूची में कला (मानविकी संकाय) 24 परीक्षार्थी, विज्ञान (गणित) संकाय 45 परीक्षार्थी, विज्ञान (जीवविज्ञान) संकाय 29 परीक्षार्थी, वाणिज्य संकाय 23 परीक्षार्थी, कृषि संकाय 8 परीक्षार्थी, ललितकला + गृहविज्ञान 3 परीक्षार्थी द्वारा प्रदेश स्तर की अस्थाई प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है।

मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 12 के टॉपर (आर्ट्स) 
1 जयंत यादव, शाजापुर 487/500
2 कुलदीप मेवाड़ा, शाजापुर 486/500
3 निशा भारती, नरसिंहपुर 484/500
4 चेतना कछवाहा, मंडला 483/500
5 दिव्या भीलवार, ग्वालियर 482/500
6 अभिनीष त्रिपाठी, सतना 482/500
7 मुस्कान कुशराम, मंडला 482/500
8 शिवम सनोडिया, छिंदवाड़ा  482/500
9 प्रियांशी कसेरा, होशंगाबाद 481/500
10 रोहित कुशवाहा, छतरपुर  480/500
11 श्रुति दहिया, जबलपुर  480/500



623341 नियमित परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए। इनमें 2,92,799 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में, 1,09,268 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में, 422 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार कुल 4,02,489 परीक्षार्थी परीक्षा में सफल हुए हैं जिनका परीक्षाफल 64.49% रहा है। 88369 नियमित परीक्षार्थियों ने पूरक की पात्रता प्राप्त की है। इस वर्ष नियमित एवं स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिए प्रदेश में कुल 3638 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में इस वर्ष नियमित परीक्षार्थियों के रूप में 6,24,140 परीक्षार्थी तथा स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के रूप में 1,11,416 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा में 134 सकल प्रकरण बने, जो विगत वर्षों में न्यूनतम है।

मंडल की वर्ष 2024 हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट में सम्मिलित नेत्रहीन एवं मूक बधिर छात्रों के परीक्षाफल भी मंडल द्वारा घोषित किए गए। इस श्रेणी में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 51.01% तथा छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 53.54% रहा है। इस प्रकार इस श्रेणी के 51.95% परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट वर्ष 2024 की पूरक परीक्षा दिनांक 8 जून 2024 को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:09 PM, 24-Apr-2024
10वीं में छात्राओं ने मारी बाजी
हाईस्कूल परीक्षा में इस वर्ष 58.10% नियमित परीक्षार्थी तथा 13.26% स्वाध्यायी परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे हैं। 54.35% नियमित छात्र एवं 61.88% नियमित छात्राएं परीक्षा में सफल हुई हैं। 8,21,086 नियमित परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं। इनमें 3,05,067 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में, 1,69,863 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में एवं 2145 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार कुल 4,77,075 परीक्षार्थी परीक्षा में सफल हुए हैं जिनका परीक्षाफल 58.10% रहा है। 100391 परीक्षार्थियों ने पूरक की पात्रता प्राप्त की है। इस वर्ष भी पूर्व वर्ष अनुसार हाईस्कूल परीक्षा में दो विषयों में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता प्रदान की गई है।

10वीं टॉपर की लिस्ट
1 अनुष्का अग्रवाल, मंडला 495/500
2 रेखा रेबारी, कटनी 493/500
3 इश्मिता तोमर, आगर मालवा 493/500
4 स्नेहा पटेल, रीवा 493/500
5 सौरभ सिंह, सतना 492/500
6 सौम्या सिंह,  रीवा 491/500
7 जोयल रघुवंशी,  विदिशा 491/500
8 अंकिता उरमलिया, जबलपुर 491/500
9 खुशबू कुमारी, मंडला 491/500
10 प्रगति असाटी, दमोह 490/500
11 श्रुति तोमर, मुरैना  490/500



इस वर्ष नियमित परीक्षार्थियों में छात्राओं ने छात्रों से बाजी मारी है। उत्तीर्ण छात्रों का परीक्षाफल 54.35% तथा उत्तीर्ण छात्राओं का परीक्षाफल 61.88% रहा है। मंडल की वर्ष 2024 हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में सम्मिलित मानसिक विकलांग, नेत्रहीन एवं मूक बधिर छात्रों के परीक्षाफल भी घोषित किए गए। इस श्रेणी में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 41.69% तथा छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 37.86% रहा है। इस प्रकार इस श्रेणी के 40.29% परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।

बता दें कि हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा को सम्पन्न कराने के लिए इस वर्ष नियमित एवं स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिए प्रदेश में कुल 3868 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में इस वर्ष नियमित परीक्षार्थियों के रूप में 821086 परीक्षार्थी तथा स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के रूप में 150413 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा में 65 नकल प्रकरण बने, जो विगत वर्षों में न्यूनतम है।




 
04:07 PM, 24-Apr-2024
10वीं में अनुष्का तो 12वीं में अंशिका और मुस्कान टॉपर
दसवीं कक्षा में नैनपुर मंडला की अनुष्का अग्रवाल ने टॉप किया। उन्होंने 500 में से 495 अंक प्राप्त किए। 12वीं में विज्ञान गणित समूह में रीवा की अंशिका मिश्रा प्रथम स्थान पर रहीं। उन्हें 500 में से 493 अंक मिले। वाणिज्य समूह में मुस्कान डांगी 493 अंक लेकर पहले स्थान पर रहीं, जो कि सरस्वती शिशु मंदिर सिरोज विदिशा से हैं। आर्ट्स में शाजापुर कालापीपल के जयंत यादव ने टॉप किया है। उन्हें 500 में से 487 अंक प्राप्त किए। हायर सेकेंडरी में 64.4 प्रतिशत बच्चे पास हुए। जबकि हाईस्कूल में 58 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। 

03:30 PM, 24-Apr-2024
मप्र बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट जारी होने की जानकारी दी गई। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार शाम 4 बजे कक्षा 10 और कक्षा 12 परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इसे आप अमर उजाला की वेबसाइट https://results.amarujala.com पर देख सकते हैं। स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी रिजल्ट जारी किया जा रहा है। 10वीं की परीक्षा 5 फरवरी को शुरू होकर 28 फरवरी 2024 तक चली थी। 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी को शुरू हुई और 5 मार्च को समाप्त हो गई थी। इस साल 12वीं की परीक्षा में 9,92,101 छात्र-छात्राएं और 10वीं की परीक्षा में 7,48,238 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। पिछले साल एमपी बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट 55.28% और 10वीं कक्षा के परिणाम  63.29% रहे थे। 

यहां देखें रिजल्ट- https://results.amarujala.com/board/board-of-secondary-education-madhya-pradesh

03:18 PM, 24-Apr-2024
मध्य प्रदेश बोर्ड के नतीजे थोड़ी देर में 
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल कुछ ही देर बाद कक्षा 10 और कक्षा 12 परीक्षा के नतीजे घोषित करेगा। इसे आप अमर उजाला की वेबसाइट पर देख सकते हैं। कक्षा 10वीं का रिजल्ट सबसे पहले देखने के लिए अभी यहां रजिस्टर करें और कक्षा 12वीं का रिजल्ट सबसे पहले देखने के लिए अभी यहां रजिस्टर करें। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed