फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Board 10th-12th supplementary examination from Saturday more than nine thousand students will appear

MP News: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की पूरक परीक्षा शनिवार से, नौ हजार से अधिक छात्र-छात्राएं होंगे शामिल

Fri, 07 Jun 2024 07:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 07 Jun 2024 07:23 PM IST
सार

मध्यप्रदेश बोर्ड 10वीं-12वीं कक्षा की पूरक परीक्षा आठ जून शनिवार से शुरू होगी। सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
MP Board 10th-12th supplementary examination from Saturday more than nine thousand students will appear
एमपी बोर्ड पूरक परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमपी बोर्ड 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा आठ जून को आयोजित की जाएगी। इसमें तकरीबन नौ हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षाएं सुबह आठ बजे से 11 बजे तक आयोजित की जाएंगी, जिसको लेकर तैयारी पूरी हो गई है।

विज्ञापन


12वीं की पूरक परीक्षा सभी विषयों के लिए आठ जून को आयोजित की जाएगी। जबकि हाईस्कूल पूरक परीक्षा 10 जून से 20 जून तक आयोजित की जाएगी। छात्र मासिमं की वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक, जिन स्टूडेंट को 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कम्पार्टमेंट आया है, केवल स्टूडेंट ही एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा 2024 में शामिल हो सकते हैं। 
विज्ञापन


विद्यार्थियों को 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य
पूरक परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत उत्तीर्ण अंक लाना अनिवार्य है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, 10वीं के लिए कम्पार्टमेंट एग्जाम 10 जून, 2024 को और 12वीं के लिए कम्पार्टमेंट एग्जाम आठ जून, 2024 से शुरू होंगी। इसके अलावा रि-टोटलिंग करवाने वाले स्टूडेंट सप्लीमेंट्री एग्जाम शूरू होने के एक दिन पहले सात जून तक फॉर्म भरने का समय दिया गया था। इस परीक्षा के जरिए छात्र अपने स्कोर को सुधार सकते हैं और फेल हुए सब्जेक्ट्स में पास हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed