फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: BJP to Hold Mega Rally in Bhopal on November 3, Targets 1 Lakh People, QR Code Registration Required

एमपी: भोपाल में चार नवंबर को हुंकार भरेगी भाजपा, एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य, QR कोड से होगा रजिस्ट्रेशन

Wed, 28 Oct 2026 07:53 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 28 Oct 2026 07:53 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस अपने-अपने अभियानों के जरिए राजनीतिक ताकत दिखाने की तैयारी में हैं। भाजपा इंदौर, जबलपुर और भोपाल में एक-एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य लेकर रैलियां करेगी, वहीं कांग्रेस 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली के लिए कार्यकर्ताओं को संगठित कर रही है।

विज्ञापन
MP: BJP to Hold Mega Rally in Bhopal on November 3, Targets 1 Lakh People, QR Code Registration Required
भाजपा की बड़ी रैली भोपाल में तीन नवंबर को

विस्तार

मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन की तैयारी तेज हो गई है। भाजपा अपने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत प्रदेश के तीन शहरों में बड़ी रैलियां करेगी। वहीं, कांग्रेस ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली के लिए कार्यकर्ताओं को जुटा रही है। दोनों दलों के अभियानों के केंद्र में चुनावी प्रक्रिया और लोकतंत्र से जुड़े मुद्दे हैं। भाजपा ने इंदौर, जबलपुर और भोपाल की रैलियों में एक-एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रैली में शामिल होने वालों का पंजीयन क्यूआर कोड के जरिए कराया जा रहा है। इसमें नाम, मोबाइल नंबर, लिंग और निवास स्थान जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी। भोपाल और जबलपुर की रैलियों के लिए गुरुवार से पंजीयन शुरू करने की तैयारी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: विधानसभा का अगला सत्र होगा पेपरलेस, ई-विधान से जनसमस्याओं के समाधान में आएगी तेजी
विज्ञापन


इंदौर में 30 अक्टूबर, जबलपुर में 2 और भोपाल में चार नवंबर को रैली
भाजपा के अभियान के तहत इंदौर में 30 अक्टूबर को रैली आयोजित की जाएगी। इसके बाद 2 नवंबर को जबलपुर के गोल बाजार स्थित शहीद स्मारक से दोपहर 3 बजे रैली निकाली जाएगी। भोपाल में 3 नवंबर को अटल पथ पर सुबह 10 बजे रैली आयोजित होगी। इन कार्यक्रमों में केंद्रीय मंत्रियों और राष्ट्रीय संगठन के पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार  रैलियों की तैयारियों को लेकर पार्टी स्तर पर चर्चा की जा रही है। मुख्यमंत्री निवास पर हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक में भी अभियान को लेकर विचार-विमर्श हुआ। पार्टी नेतृत्व ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से जुटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: भोपाल-इंदौर मेट्रो में शुक्रवार से टिकट वेंडिंग मशीन की सुविधा, 30 सेकंड में मिलेगा टिकट


हेमंत खंडेलवाल ने ली तैयारी बैठक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खंडेलवाल ने बुधवार को भोपाल में रैली की तैयारियों को लेकर बैठक की। इसमें प्रदेश सरकार के मंत्री चैतन्य काश्यप, विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह और भोपाल जिला अध्यक्ष रविंद्र यति सहित अन्य नेता मौजूद रहे। बैठक में रैली की तैयारियों और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई। पार्टी का जोर संगठन के अलग-अलग स्तरों पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और रैली में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी सुनिश्चित करने पर है। 

ये भी पढ़ें- फैसला: पांच मासूमों से दरिंदगी करने वाले प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद, सहयोगी राबिया बी को 20 साल की सजा

कांग्रेस की नजर दिल्ली रैली पर
दूसरी ओर, कांग्रेस 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली के लिए मध्यप्रदेश से कार्यकर्ताओं को ले जाने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत होने वाली इस रैली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े मुद्दे उठाए जाने हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को मध्यप्रदेश से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक जिलों में बैठकें कर रहे हैं। इन बैठकों में एसआईआर के मुद्दे पर पार्टी का पक्ष रखने के साथ कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने की रणनीति भी बनाई जा रही है। 

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: कूनो में चीते के शिकार के बाद वन्यजीवों की सुरक्षा पर सवाल, अजय दुबे ने मांगी सीबीआई जांच

प्रदेश में भी आमने-सामने होंगे दोनों दल
भाजपा जहां भोपाल, इंदौर और जबलपुर में रैलियों के जरिए अपनी संगठनात्मक ताकत दिखाने की तैयारी में है, वहीं कांग्रेस दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन के जरिए अपनी ताकत का प्रदर्शन करना चाहती है। आने वाले दिनों में दोनों दलों के अभियानों और रैलियों से प्रदेश का राजनीतिक माहौल और गरमाने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed