फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: BJP leaders angry at Congress's protest, CM Dr Yadav said - Congress always insulted Baba Saheb

MP: कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर भड़के BJP नेता, CM डॉ यादव बोले- कांग्रेस ने सदैव बाबा साहेब का अपमान किया

Thu, 19 Dec 2024 07:36 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 19 Dec 2024 07:36 AM IST
सार

गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे बवाल पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव बाबा साहब अंबेडकर का अपमान किया है। 

विज्ञापन
MP: BJP leaders angry at Congress's protest, CM Dr Yadav said - Congress always insulted Baba Saheb
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव ही बाबा साहब का अपमान और उनके विचारों के साथ अन्याय किया है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस मूलतः बाबा साहेब और उनके विचारों की विरोधी रही है। सर्वविदित है कि पंडित नेहरू ने स्वयं एक नहीं, बल्कि दो चुनावों में बाबा साहब अंबेडकर को हरवाने के लिए जिम्मेदार थीं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के प्रति कांग्रेस का द्वेषपूर्ण रवैया इस बात से भी सिद्ध होता है कि इनके शासनकाल में बाबा साहेब को ‘भारत रत्न‘ से सम्मानित नहीं किया गया जबकि अटलजी के सहयोग से 1990 में बाबा साहेब को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। सीएम ने कहा कि बाबा साहेब  के मरणोपरांत कांग्रेस ने कई दशकों तक संसद के सेंट्रल हॉल में बाबा साहेब का चित्र तक नहीं लगाया। भारत का मान बढ़ाने वाले बाबा साहेब को भारत रत्न से वंचित करना कांग्रेस की दूषित मानसिकता का प्रमाण रहा है।
विज्ञापन


पंचतीर्थों का भाजपा ने निर्माण किया
सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश सौभाग्यशाली है कि बाबा साहेब का जन्म अंबेडकर नगर महू में हुआ और भाजपा ने वहां न सिर्फ भव्य स्मारक बनाया, बल्कि बाबा साहेब के पंचतीर्थों के निर्माण का संकल्प भी भाजपा सरकार ने पूर्ण किया। बाबा साहेब ने हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े शोषित, वंचित, पीड़ित की चिंता की, लेकिन कांग्रेस ने कभी भी इस वर्ग का उत्थान नहीं होने दिया। कांग्रेस ने कभी संविधान दिवस नहीं मनाया वहीं, यह गौरवशाली राष्ट्रीय उत्सव शुरू करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हुआ। बाबा साहेब के द्वारा प्रतिपादित राष्ट्रवादी विचार अत्याधिक मजबूत और परिपक्व है यही कारण है कि जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में तथ्यों, तर्कों और प्रमाणों के साथ बाबा साहेब का पक्ष रखा तो कांग्रेस बौखला गई। कांग्रेस पार्टी द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब का अपमान, समूचे राष्ट्र का अपमान है। कांग्रेस द्वारा किया गया अन्याय, भारत की आत्मा पर प्रहार है।
विज्ञापन


बेनकाब हुई कांग्रेस भ्रम फैला रही: नरोत्तम मिश्रा
गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे बवाल पर प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने कांग्रेस कि संविधान व अम्बेडकर विरोधी मानसिकता उजागर कर दी है इसलिए कांग्रेस खिसियानी बिल्ली की तरह खंभा नोच रही है। मिश्रा ने कहा कि झूठ बोलकर भ्रम फैलाना कांग्रेस की पुरानी आदत है, देशवासी कांग्रेस के झूठ और कुत्सित मानसिकता को भली भांति पहचानते हैं। नेहरू मंत्रिमंडल के समय से ही बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान करने वाली कांग्रेस आज भी उनके बारे में भ्रामक वीडियो बनाकर असत्य फैलाकर उनका अपमान कर रही है, इसके लिए देश कभी माफ नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने कभी बाबा साहब का सम्मान नहीं किया: शिवराज 
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि भाजपा ने हमेशा भारत रत्न बाबा साहेब अंबेडकर का सम्मान किया है। कांग्रेस ने कभी बाबा साहब का सम्मान नहीं किया, उन्हें हमेशा नीचा दिखाने की कोशिश की। कल सदन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अंबेडकर जी और दलित समाज के प्रति जब अपनी बात रखी तो कांग्रेस के पेट में दर्द होना शुरू गया। हो भी क्यों न, कांग्रेस की सच्चाई अब देश जान रहा है तो कांग्रेस भयभीत हो रही है, चिंतित है कि उनकी बची-कुची जमीन भी छिनने जा रही है। कांग्रेस जवाब दे, राहुल जी, सोनिया जी और खरगे जी जवाब दें, उन्होंने कब बाबा साहब और उनकी भावनाओं का सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed