{"_id":"67d8f10f54b9e7b7cd085577","slug":"mp-assembly-session-today-discussion-on-budget-and-mandla-encounter-bhopal-news-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Assembly Session: मप्र विधानसभा का बजट सत्र, हंगामेदार हो सकता है छठवां दिन, बजट और मंडला एनकाउंटर पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Assembly Session: मप्र विधानसभा का बजट सत्र, हंगामेदार हो सकता है छठवां दिन, बजट और मंडला एनकाउंटर पर चर्चा
Tue, 18 Mar 2025 09:35 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 18 Mar 2025 09:35 AM IST
सार
मप्र विधानसभा के बजट सत्र के छठवें दिन प्रदेश के 2025-26 के बजट और मंडला एनकाउंटर पर चर्चा होगी। मंडला एनकाउंट पर कांग्रेस विधायकों ने ध्यानकाकर्षण लगाया है। ऐसे में आज सदन में हंगामे के आसार हैं।
विज्ञापन
मप्र विधानसभा का बजट सत्र।
- फोटो : mpvidhansabha.nic.in
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र का मंगलवार को छठवां दिन है। सत्र के आज मंडला एनकाउंटर को लेकर हंगामा होने के आसार है। कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया, नारायण सिंह पट्टा और ओमकार सिंह मरकाम ने आदिवासियों को नक्सली बता कर एनकाउंटर करने के मामले में ध्यानकर्षण लगाया है।
विज्ञापन
इसी मुद्दे पर एक दिन पहले विपक्ष ने जांच नहीं कराने की मांग को लेकर विधानसभा की कार्रवाई का बहिष्कार किया था। इस पर आज चर्चा में फिर हंगामा होने के आसार है। सदन की कार्रवाई की शुरुआत आज निधन के उल्लेख के साथ होगी। प्रश्नकाल के बाद वार्षिक प्रतिवेदन पटल पर रखे जाएंगे। सदस्यों ने 66 याचिकाएं लगाई हैं। सत्र में 2025-26 बजट पर दूसरे दिन भी अलग-अलग विभागों को लकर चर्चा जारी रहेंगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: कैग रिपोर्ट में खुलासा: प्राकृतिक आपदा सहायता और संबल योजना में 32 करोड़ की राशि अपात्रों के खातों में भेजी
विज्ञापन
बता दें 15 दिवसीय सत्र में 9 बैठकें होना है। 10 मार्च से शुरू बजट सत्र 24 मार्च तक चलेगा। इसमें 12 मार्च को मध्य प्रदेश का 2025-26 का 4.21 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया है। जिस पर सदन में चर्चा जारी है।
ये भी पढ़ें: ईडी ने आरजीपीवी के पूर्व कुलपति सुनील कुमार समेत अन्य की 10.77 करोड़ की संपत्ति जब्त की
देखिए, ये यह वीडियो...
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
