{"_id":"67d850125e23b38d1704ee7f","slug":"mp-news-ed-confiscated-property-worth-rs-10-77-crore-of-three-including-former-rgpv-vice-chancellor-sunil-kum-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ईडी ने आरजीपीवी के पूर्व कुलपति सुनील कुमार समेत अन्य की 10.77 करोड़ की संपत्ति जब्त की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ईडी ने आरजीपीवी के पूर्व कुलपति सुनील कुमार समेत अन्य की 10.77 करोड़ की संपत्ति जब्त की
Mon, 17 Mar 2025 10:23 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 17 Mar 2025 10:23 PM IST
सार
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी (आरजीपीवी) के राशि को निजी खातों में ट्रांसफर करने के मामले में ईडी ने अब पूर्व कुलपति, पूर्व रजिस्ट्रार और पूर्व वित्त नियंत्रक की 10.77 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति को पीएमएलए के तहत जब्त किया है।
विज्ञापन
ईडी (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) के पूर्व कुलपति सुनील कुमार गुप्ता और अन्य आरोपियों की 10.77 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर दी है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में की गई है। ED ने सोशल मीडिया पर इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए बताया कि कुलपति सुनील कुमार, रजिस्ट्रार राकेश सिंह राजपूत, वित्त नियंत्रक ऋषिकेश वर्मा, बैंक अधिकारी रामकुमार रघुवंशी और अन्य आरोपियों की चल और अचल संपत्ति को पीएमएलए, 2002 के तहत कुर्क किया गया है। ये कार्रवाई आरजीपीवी विश्वविद्यालय के धन के गबन के मामले में की गई है।
20 करोड़ निजी खातों में ट्रांसफर किए थे
बता दें, यूनिवर्सिटी ने छात्रों के पैसे से एफडी (फिक्स्ड डिपॉजिट) कराई थी। इन पैसों का दुरुपयोग किया गया था। लगभग 20 करोड़ रुपये निजी खातों में ट्रांसफर किए गए थे। इस घोटाले में विश्वविद्यालय के तत्कालीन रजिस्ट्रार आरएस राजपूत, रिटायर्ड वित्त नियंत्रक ऋषिकेश वर्मा और तत्कालीन कुलपति सुनील कुमार का नाम सामने आया था, जिसके बाद इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
बैंककर्मी पर भी आरोप
इसके अलावा, आरबीएल बैंक के कर्मचारी कुमार मयंक और दलित संघ सोहागपुर पर भी गड़बड़ी के आरोप लगे थे। इस पर धोखाधड़ी का मामला गांधीनगर थाने में दर्ज हुआ था। भ्रष्टाचार के मामले में सुनील कुमार फरार हो गए थे, लेकिन उन्हें पिछले साल 11 अप्रैल को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया गया था।