फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Assembly: In three years, 7,418 SC and ST women became victims of rape, gang rape happened in 338 cases

MP विधानसभा: तीन वर्षों में  7,418 एससी और एसटी महिलाएं बनीं दुष्कर्म की शिकार, 338 मामलों में हुआ गैंगरेप

Wed, 30 Jul 2025 10:14 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 30 Jul 2025 10:14 AM IST
सार

मध्यप्रदेश में महिलाओं पर अपराध के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बीते तीन वर्षों में SC-ST वर्ग की 7,400 से ज्यादा महिलाएं दुष्कर्म का शिकार बनीं।  वहीं, पिछले डेढ़ साल में  21 हजार से अधिक महिलाएं लापता हुई हैं। यह जानकारी सरकार ने विधानसभा में दी है। 

विज्ञापन
MP Assembly: In three years, 7,418 SC and ST women became victims of rape, gang rape happened in 338 cases
सांकेतिक दुष्कर्म

विस्तार

प्रदेश में बीते तीन वर्षों (2022 से 2024) के दौरान अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग की 7,418 महिलाएं दुष्कर्म का शिकार बनीं, जबकि 338 मामलों में गैंगरेप की घटनाएं हुईं। यह जानकारी सरकार ने विधानसभा के मानसून सत्र में दी। यह जवाब कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद द्वारा पूछे गए सवाल के उत्तर में दिया गया था। उन्होंने SC/ST वर्ग की महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के आंकड़े मांगे थे। सरकार ने कहा कि इन तीन वर्षों में जहां 147 अनुसूचित जाति की महिलाओं की हत्या की गई, वहीं 411 अनुसूचित जनजाति की महिलाओं की हत्या हुई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: एमपी में 25 लाख से ज्यादा पढ़े-लिखे युवा बेरोजगार, इंजीनियर-डॉक्टर-एमबीए तक कर रहे नौकरी का इंतजार
विज्ञापन


सरकारी आंकड़ों के अनुसार, SC वर्ग की महिलाओं के खिलाफ अपराध की प्रमुख श्रेणियों में 3 वर्षों के अंदर कुल 7,355 (2022), 7,343 (2023), और 7,100 (2024) मामले दर्ज हुए। वहीं ST महिलाओं के खिलाफ क्रमशः 7,498 (2022), 7,941 (2023) और 7,647 (2024) अपराध दर्ज किए गए। इनमें हत्या, दुष्कर्म, अपहरण, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ और अन्य अपराध शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: भाजपा विधायकों को शिवप्रकाश का मंत्र- जनहित की योजना बनाकर काम करें, सीएम बोले- धन की कोई कमी नहीं

डेढ़ साल में 21,175 महिलाएं और 1,954 बालिकाएं लापता
कांग्रेस विधायकों बाला बच्चन और सचिन यादव के सवाल पर सरकार ने बताया कि जनवरी 2024 से जून 2025 के बीच 21,175 महिलाएं और 1,954 नाबालिग बालिकाएं लापता हुई हैं। इस अवधि में 10,840 महिलाओं और बालिकाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हुईं, जिनमें से 4,805 महिलाएं और 6,035 नाबालिग थीं। सरकार ने यह भी बताया कि प्रदेश के 31 जिलों में 500 से अधिक महिलाओं के लापता होने की सूचना दर्ज की गई है। इनमें इंदौर (2,623), भोपाल (1,630), जबलपुर (1,458), छिंदवाड़ा (1,157), खरगोन (1,146), धार (1,057) और ग्वालियर (1,040) जैसे जिले शामिल हैं।

ये भी पढ़ें-  MP: स्टंटबाज, हथियार लहराने वालों की अब खैर नहीं, CM बोले-अपराधी कैसे भी हों पुलिस त्वरित एक्शन ले
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed