फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: A big meeting was held at Shivraj's bungalow regarding Budhni by-election, many big leaders including CM w

MP: बुधनी उपचुनाव को लेकर शिवराज के बंगले पर हुई बड़ी बैठक, 25 को नामांकन में पहुंचेंगे CM समेत कई बड़े नेता

Mon, 21 Oct 2024 06:03 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 21 Oct 2024 06:03 PM IST
सार

बुधनी विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बंगले पर नेताओं की बड़ी बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगे की रणनीति बनाई गई है। 25 अक्टूबर को सीएम से लेकर सभी बड़े नेता  नामांकन में बुधनी पहुंचेंगे।

विज्ञापन
MP: A big meeting was held at Shivraj's bungalow regarding Budhni by-election, many big leaders including CM w
बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गढ़ बुधनी विधानसभा में उपचुनाव को लेकर रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। सोमवार को भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बंगले पर नेताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगे की रणनीति बनाई गई है। इस बैठक में बुधनी विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, सीहोर जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, रघुनाथ सिंह भाटी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। खास बात यह रही कि इस बैठक में बुधनी से टिकट की दौड़ में रहे वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष गुरु प्रसाद शर्मा और पूर्व विधायक और वेयर हाउसिंग कर्पोरेशन के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत नहीं पहुंचे। बैठक में तय किया गया है कि 25 तारीख को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और शिवराज चौहान नामांकन भरवाने के लिए आएंगे। वहां समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।  
विज्ञापन


शिवराज बोले ऐतिहासिक मतों से जीतना  लक्ष्य 
सीहोर जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने बैठक के बाद बताया कि आज की बैठक में सभी प्रमुख और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से शिवराज जी ने कहा है कि ये चुनाव हमें ऐतिहासिक मतों से जीतना है। ये हमारी प्रतिष्ठा का चुनाव है। चुनाव की चुनौती को हल्के में नहीं लेना है। पूरी गंभीरता के साथ प्रत्येक बूथ पर हमें पहुंचना है। हर बूथ के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है। इस चुनाव में हम सबको मिलकर एकजुटता के साथ हमारे प्रत्याशी रमाकांत जी को ऐतिहासिक मतों से जिताना है।
विज्ञापन


एक बार फिर खिलाने जा रहा कमल
बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बुधनी विधानसभा क्षेत्र की जनता एक बार फिर कमल खिलाने जा रही है। यहां की जनता ने जिस तरह मुझे प्रेम और आशीर्वाद देकर सेवा का अवसर दिया, मुझे पूर्ण विश्वास है कि उसी तरह रमाकांत भार्गव  को भी अपना पूर्ण समर्थन देगी। शिवराज बुधनी विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों के संबंध में बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।उन्होंने आगामी रणनीति व कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा कर रूपरेखा तैयार की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed