फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: 50% of UG-PG seats are vacant in 1323 private and government colleges of the state, students did not show

Mp: प्रदेश के 1323 निजी और सरकारी कॉलेजों में UG-PG की 50% सीटें खाली, CLC में भी छात्रों ने नहीं दिखाई रुचि

Sat, 12 Oct 2024 06:38 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 12 Oct 2024 06:38 PM IST
सार

मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के काफी प्रयास के बाद भी 1326 सरकारी और निजी कॉलेजों में इस बार 50 फीसदी सीटें खाली रह गई है। इस वर्ष यूजी और पीजी में कुल 10.39 लाख सीटों में से 5.04 लाख सीटों पर छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है।

विज्ञापन
MP: 50% of UG-PG seats are vacant in 1323 private and government colleges of the state, students did not show
उच्च शिक्षा विभाग - फोटो : उच्च शिक्षा विभाग

विस्तार

मध्य प्रदेश के 1326 सरकारी और निजी कॉलेजों में इस बार 50 फीसदी सीटें खाली रह गई है। मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के काफी प्रयास के बाद भी सीटों को भरने में कामयाबी नहीं मिली। 1326 कॉलेज में यूजी-पीजी की करीब 10.39 लाख सीटें हैं। जिसमें 5.04 लाख विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। ऑनलाइन प्रवेश में जब छात्रों ने ज्यादा रुचि नहीं दिखाई तो उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेज लेवल काउंसलिंग करवाई जिसमें भी छात्रों ने ज्यादा रुचि नहीं दिखाई और ज्यादातर सीटें खाली गई। इधर मध्य प्रदेश के कॉलेजों में पहली बार पीजी के साथ यूजी के चतुर्थ वर्ष (ऑनर्स) में प्रवेश देने की व्यवस्था भी हुई है। खास बात यह है कि विद्यार्थी को अगर पीजी में प्रवेश नहीं लेना है तो वे यूजी ऑनर्स चतुर्थ वर्ष में प्रवेश ले सकता है। अगर विद्यार्थी चौथे वर्ष में आनर्स करेंगे तो उनके लिए पीजी एक साल का ही होगा। जानकारी के मुताबिक पहले ही वर्ष 28 हजार विद्यार्थियों ने यूजी चतुर्थ वर्ष में प्रवेश लिया है। यूजी ऑनर्स चतुर्थ वर्ष में 25 अक्टूबर तक प्रवेश होंगे।
विज्ञापन


पहली बार शुरू किया गया स्नातक में चतुर्थ वर्ष
इस बार पहली बार नई शिक्षा नीति के तहत यूजी चतुर्थ वर्ष शुरू किया गया है। विद्यार्थियों की यूजी की डिग्री करने की अवधि तीन साल से बढ़ाकर चार साल कर दी गई है। ऐसे में अगर विद्यार्थी चाहें तो वे तीन साल में डिग्री पूर्ण कर पीजी में प्रवेश ले सकते हैं। वहीं अगर वे यूजी चतुर्थ वर्ष में प्रवेश लेते हैं तो उन्हें पीजी एक वर्ष का ही करना होगा। इस बार पीजी की करीब सवा दो लाख सीटों में से सवा लाख सीटों पर प्रवेश हुए हैं। वहीं 28 हजार 400 विद्यार्थियों ने पीजी में प्रवेश नहीं लेकर यूजी के चतुर्थ वर्ष में प्रवेश लिया है। इसमें विद्यार्थियों ने आनर्स और रिसर्च विद आनर्स में प्रवेश लिए हैं।
विज्ञापन


ऑफलाइन प्रवेश में भी नहीं मिली सफलता 
गौरतलब है कि उच्च शिक्षा विभाग में प्रदेश के सरकारी और निजी कॉलेजों में सीटें भरने के लिए अंतिम चरण की कालेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) ऑफलाइन पद्धति से चलाई गई थी। इसमें ज्यादा प्रवेश नहीं हुए हैं। प्रवेश लेने के बाद 15 अक्टूबर तक विद्यार्थी विषय संबंधित अन्य त्रुटियों में संशोधन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जाने प्रदेश के कॉलेज की स्थिति 
1- प्रदेश में यूजी व पीजी कालेजों की संख्या - 1323
2- यूजी व पीजी में कुल सीटें - 10.39 लाख
3- यूजी व पीजी में कुल प्रवेश - 5.04 लाख
4- यूजी में कुल सीटें - 8.25 लाख
5- यूजी में कुल प्रवेश - 3.90 लाख
6- पीजी में कुल सीटें - 2.13 लाख
7- पीजी में कुल प्रवेश - 1.14 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed