फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: 23 devotees of MP who went to visit Pashupatinath got stranded in Nepal, roads and bridges washed away, CM

MP: पशुपतिनाथ दर्शन करने गए MP के 23 श्रद्धालु नेपाल में फंसे, सड़क-ब्रिज बहे, CM बोले-समुचित व्यवस्था कर रहे

Tue, 01 Oct 2024 09:47 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 01 Oct 2024 09:47 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नेपाल में हुए भूस्खलन में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से गए कुल 23 यात्रियों के फंसे होने की जानकारी प्राप्त हुई है। मध्यप्रदेश सरकार ने भारत सरकार की सहायता से काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल कर इनके गंतव्य स्थानों पर भेजने की व्यवस्था करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
MP: 23 devotees of MP who went to visit Pashupatinath got stranded in Nepal, roads and bridges washed away, CM
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन
नेपाल में तेज बारिश के बीच मध्य प्रदेश के 23 श्रद्धालु काठमांडू में फंस गए हैं। सभी यात्री पशुपतिनाथ के दर्शन करने गए थे। काठमांडू से लौटने के दौरान काबरे जिले में तेज बारिश के बाद नदी में आई बाढ़ से ब्रिज और सड़कें बह गईं। इसके चलते श्रद्धालु फंस गए। उन्होंने सरकार से वापस निकालने की गुहार लगाई है। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सभी को सकुशल गृह नगर पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

मध्य प्रदेश के 23 श्रद्धालुओं ने केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार ने मदद मांगी है। दरअसल प्रदेश से श्रद्धालु पशुपतिनाथ के दर्शन करने के लिए नेपाल गए थे। वहां तेज बारिश के चलते बाढ़ से ब्रिज और सड़कें बह गईं। इसमें मध्य प्रदेश के 23 श्रद्धालु फंस गए। यह यात्री डिंडौरी, मंडला, जबलपुर और रीवा के हैं। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नेपाल में हुए भूस्खलन में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से गए कुल 23 यात्रियों के फंसे होने की जानकारी प्राप्त हुई है। मध्यप्रदेश सरकार ने भारत सरकार की सहायता से काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल कर इनके गंतव्य स्थानों पर भेजने की व्यवस्था करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि मैं आश्वस्त करता हूं कि आप चिंतित न हों, आपको सकुशल गृह नगर तक पहुंचाने की समुचित व्यवस्था की जा रही है। वहीं, संबंधित जिलों के कलेक्टरों ने नेपाल में फंसे श्रद्धालुओं की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed