{"_id":"6048f666e9d6612c3c2449ee","slug":"mlas-will-not-be-allowed-to-use-words-like-pappu-godi-and-fenku-in-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा अध्यक्ष का फैसला: अब 'पप्पू-फेंकू-गोदी' जैसे शब्द नहीं बोल सकेंगे विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा अध्यक्ष का फैसला: अब 'पप्पू-फेंकू-गोदी' जैसे शब्द नहीं बोल सकेंगे विधायक
Wed, 10 Mar 2021 10:10 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 10 Mar 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश विधानसभा
- फोटो : MP Vidhan Sabha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश विधानसभा में विधायकों की भाषा संतुलित रहे इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष ने कुछ शब्दों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। इन शब्दों में 'पप्पू, गोदी, फेंकू, झूठा, बंटाधार, मंदबुद्धि और मामू' जैसे शब्द शामिल हैं। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने बुधवार को कहा कि बजट सत्र के दौरान विधायकों ने कई अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल किया है। इसलिए हमें कार्यवाही की किताब से कई शब्द हटाने होंगे।
विज्ञापन
बता दें कि भारतीय संसद ने ऐसे शब्दों की एक सूची बनाई है, जिनका उपयोग संविधान के अनुच्छेद 105(2) के तहत संसद सदस्य नहीं कर सकते। गौतम ने कहा कि हम विधानसभा के लिए ऐसे शब्दों की सूची बनाने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल आम तौर पर नेता एक-दूसरे पर हमला करने के लिए करते हैं। उन्होंने कहा कि झूठा जैसा शब्द असंवेदनशील है इसके स्थान पर असत्य जैसे शब्द का उपयोग होना चाहिए।
विज्ञापन
