फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Miya Bhopali Slang Satire On Karam Dam Dhar Controversy in Madhya Pradesh

मियां भोपाली के झोले-बतोले: बना तब डेम था, अब फूटा तो तालाब...

Sat, 27 Aug 2022 08:51 AM IST
Ajay Bokil अजय बोकिल
Updated Sat, 27 Aug 2022 08:51 AM IST
सार

कुछ दिन पहले धार के कारम बांध के टूटने की खबर ने दहशत फैला दी थी। रातोंरात गांव खाली कराए गए। पानी निकाला गया, ताकि भयावह त्रासदी को टाला जा सके। इसे हमारे भोपाली मियां ने अलग ही चश्मे से देखा और सुनाया भी। उन्हीं की जुबानी पढ़िए कारम बांध की कहानी...

विज्ञापन
Miya Bhopali Slang Satire On Karam Dam Dhar Controversy in Madhya Pradesh
अमर उजाला ग्राफिक्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

को खां, अपना एमपी गजब हे ओर इसके नेता भी। जब बन रिया था, तब डेम था और फूट गया तो तालाब हो गया। इसे केते हें हाथ की सफाई ओर जुबान की कलटी। जब धार जिले में बना कारम डेम भारी बारिश में फूट रिया था तो तमाम बचाव कार्य डेम के बतोर हो रिए थे, जब डेम का पानी निकल गया तो पिरदेश के गिरह मंतरी ने बता दिया के मियां, काय को परेशान हो रिए हो, वो तो महज तालाब था।

विज्ञापन


मामला मियां, दो हफ्ते पेले का हे, जब पूरे मधपिरदेश में भारी बारिश ने बवाल मचा रखा था। पूरे पिरदेश के डेम पानी से लबालब हो रिए थे।  एमपी में 251 बड़े छोटे डेम हेंगे ओर तालाबों का तो कोई हिसाब नई हें। ओर तो ओर मूसलाधार बारिश में पक्की सड़कें तक तालाब बन गई थीं। इसी बीच बुरी खबर आई के धार जिले में बन रिया कारम डेम फूटने की कगार पे हे। फिर क्या था,  धार से भोपाल तक बवाल मच गिया। ये डेम धार जिले के कोठीदा गांव के करीब कारम नदी पे बन रिया हेगा। खबर सुन के सभी के दिमाग में सवाल कूद रिया था के जब डेम पूरा बनाई नई हेगा तो फूटा केसे?
विज्ञापन


मियां, फिर पता चला के डेम की दीवार पानी का दबाव नई झेल पाई। ताबड़तोड़ आसपास के 16 गांव खाली कराए गए। आजादी के अमरित महोत्सव के माहोल में पूरी मधपिरदेश सरकार ओर मुखमंतरी शिवराजसिंह चोहान 24 घंटे लोगों को बाढ़ से बचाने के काम की निगरानी करते रिए। रात दिन जूझने के बाद डेम से एक नहर निकाली गई ओर डेम का पानी होले-होले खाली करा लिया गया। हजारों लोगों के जान माल की हिफाजत हो गई। सबने राहत की सांस ली। हल्ला हुआ के ये आखिर हुआ केसे? कोन इसके लिए जिम्मेवार हेगा? उसे सजा कब मिलेगी? वगेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर मुखमंतरी बार-बार केते रिए के जो मुजरिम होगा, उसपे कड़ी कार्रवाई होगी। चार लोगों की जांच बिठा दी गई। कमेटी ने 10 मिनट की जांच के बाद पूरी रिपोट सरकार को सोंप दी। अभी तक ये खुलासा नई हो रिया के जिसे डेम बनाने का ठेका दिया गया था, उसका मालिक असल में हे कोन?

खां, इस पूरे मामले में लीपा-पोती का खुटका तो पेले ई लग रिया था। जिस कंपनी को डेम बनाने का ठेका मिला था, उसने किसी दूसरी छोटे ठेकेदार को काम पकड़ा दिया। छोटे ठेकेदार ने पेसा बचाने की नीयत से 210 दिन का काम 90 दिन में निपटा दिया। ये सोच के के तलवार का काम चाकू से चल जाएगा। बांध की पक्की मजबूत दीवार की जगा मिट्टी की दीवार तान दी। इत्ता बड़ा ओर खुले आम हो रिया फर्जीवाड़ा कोई को भी नई दिख रिया था। अब बात चल रई हे के डेम बनाने वाली कंपनी के बिलेकलिस्ट कर दिया हेगा ओर सिंचाई महकमे के छोटे अफसरों का गला पकड़ा जाएगा। मगर इस डेम में जनता के टेक्स के 304 करोड़ रू. डूब गए, उसे कोई नई देख रिया।

इंतेहा तो ये हे के खां, मुसीबत गुजर जाने के बाद सरकार ये के रई हेगी के जो फूटा वो डेम था ई नई, वो तो तालाब हेगा। ओर तालाब के फूटने पे इत्ता सियापा करने का क्या मतलब? तालाब तो फूटते ई रेते हें। बारिश खतम होते ई सब ठीक हो जाएगा। काय की जांच ओर काय की कार्रवाई। कांगरेस पूछ रई हे के अगर वो तालाब था तो जांच कमेटी ने जांच किस बात की करी? अब मियां, गजब ये हेगा कि मधपिरदेश में तालाब की लागत भी 3 सौ करोड़ से ज्यादा की बेठ रई हे। इतने महंगे तालाब ओर भी कच्ची दीवाल वाले..। अपना एमपी भी गजब हे खां।

 
- बतोलेबाज      
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw।co।in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed