फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Miya Bhopali Jhole Batole A Regular Column in Bhopali Slang Politics of Yatras in Madhya Pradesh

मियां भोपाली के झोले-बतोले: यात्राओं के भरोसे वोटों के सौदागर

Sun, 24 Sep 2023 11:13 AM IST
Ajay Bokil अजय बोकिल
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:13 AM IST
सार

मध्यप्रदेश में चुनाव नजदीक हैं। दोनों प्रमुख दल कांग्रेस और भाजपा यात्राओं के जरिए जनता के बीच जा रहे हैं और अपनी मार्केंटिंग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Miya Bhopali Jhole Batole A Regular Column in Bhopali Slang Politics of Yatras in Madhya Pradesh
अमर उजाला ग्राफिक्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

को खां, अपने एमपी में दोनों पिरमुख सियासी पार्टिया रेवड़ियां बांटने के वादों के साथ अब पूरे पिरदेश में वोटरों को लुभाने यात्राएं भी निकाल रई हें। वोटों के सोदागरों को भरोसा हे के वोटर उन्हीं की बात पे यकीन करेगी। ऐसे में बीजेपी ने अपनी जनाशीर्वाद यात्रा का आगाज 3 सितंबर को कर दिया था तो जवाब में कांगरेस की जनाक्रोश यात्राएं 19 सितंबर से शुरू हुईं। इन यात्राओं में पार्टी के नेता लोग एक दूसरे पे हमले ओर उनके राज में सब कुछ हरा हरा दिखाने की कोशिश कर रिए हें। बीजेपी का दावा हेगा के इस बार भी पब्लिक का आशीर्वाद उसे ई मिलेगा तो कांगरेस का केना हे के बीजेपी से लोग ऊब चुके हें। पब्लिक में शिवराज सरकार के खिलाफ जबर्दस्त नाराजी हे। दोनो की यात्राओं में कई दिलचस्प नजारे ओर कारकरता नेताओं की नाराजियां भी उजागर हो रई हें।
विज्ञापन


बीजेपी की जनआशीर्वाद यात्रा करीब 10 हजार किमी चलेगी ओर तकरीबन सभी 230 में से 211 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। इसके लिए बीजेपी ने धार्मिक, जातीय ओर क्षेत्रीय समीकरण बिठाने की पूरी कोशिश करी हे। बीजेपी की जनआशीर्वाद यात्रा में पार्टी के तमाम बड़े नेता ओर बीजेपी की हकूमत वाले राज्यों के सीएम भी शामिल हो रिए हें। कांगरेस की जनाक्रोश यात्रा 11 हजार 400 किमी की दूरी तय करेगी। कांगरेस का दावा हे के जनाक्रोश में शिवराज सरकार के पिरती जनता के आक्रोश को सामने लाया जाएगा ओर राज्य सरकार के कामकाज की पोल खोली  जाएगी। जनाक्रोश यात्रा के रास्ते में जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं भी हो रई हें। 
विज्ञापन


इन यात्राओं में कई दिलचस्प नजारे भी सामने आ रिए हें। पिरदेश के निवाड़ी में जनाशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए मंतरी भूपेन्द्र सिंह बस की लिफ्ट में फंस गए। उन्हें नीचे उतारने के लिए दूसरी बस बुलानी पड़ी। जबलपुर में बीजेपी की जनाक्रोश यात्रा में ‘बजरंगबली’ अवतरित हुए ओर पब्लिक को पब्लिक को चमकाया के अगर बीजेपी को वोट नई दिया तो जनकल्याण की तमाम योजनाएं बंद हो जाएंगी। इटारसी में मंतरी विश्वास सारंग ने बोला के जो हिंदुस्तानी होगा, कमल बनाएगा। सागर में जनाशीर्वाद यात्रा पे बुलडोजर से फूल बरसाए गए। इंदोर में बीजेपी नेता बोले के विकास की चाय में विनाश की मक्खी नई गिरने देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर कांगरेस अपनी जनाक्रोश यात्रा में शिवराज सरकार ओर बीजेपी पे तीखे हमले कर रई हे। यात्रा के लिए खास तोर पे रथ तैयार कराया गया है। जिनपे सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कमलनाथ वगेरह नेताओं के फोटो लगे हें। ये यात्रा सात जगहों से एक साथ निकल रई हे। पार्टी वोटरों को 11 गारंटियों दे रई हे ओर शिवराज सरकार में 50 परसेंट कमीशन के मामले उजागर कर रई हे। इसके परचे भी बंटवाए जा रिए हें। मंदसोर में जनाक्रोश यात्रा का आगाज कांगरेस नेता जीतू पटवारी ने बुलेट पे रोड शो करके करा। उन्होंने बोला के भाजपा के राज में मंदसौर में 11 पुलिसकर्मी अफीम तस्करी के मुकदमे में अपराधी बन गए और सीएम आज कल मंच पर रैंप वॉक कर रिए हें। जीतू ने सीएम शिवराज के भाषण की नकल भी करी। निमाड़ में कांगरेस ने सीएम शिवराज को ‘कलयुगी मामा’ बताया। उधर भिंड में जनाक्रोश यात्रा में कांगरेस कारकरता हथियार चमकाते नजर आए। आयोजक बोले के हम भाजपा से हर तरीके से लड़ने को तैयार हें। बुरहानपुर में कांगरेस कारकरता मंच पे आपस में ई लड़ पड़े। एक मुस्लिम नेता को बोलने नई दिया गया। 

इस चुनावी लड़ाई में कमलनाथ का छिंदवाड़ा मॉडल भी एक मुद्दा हेगा। पिछले विधानसभा चुनाव में कमलनाथ ने इसका भोत पिरचार करा था। मगर इस बार शिवराज सरकार ने इसे हाई जैक कर लिया हे। सरकार ने  छिंदवाड़ा मॉडल पर करीब 16 मिनट की एक फिलिम तैयार करवाई हे। ‘छिंदवाड़ा विकास की पहचान’ नाम से बनी इस फिलिम में छिंदवाड़ा की विकास गाथा दिखाई गई हे ओर किरेडिट शिवराज सरकार को अता किया गया हे। खां, इन यात्राओं का सियासी नतीजा क्या होगा, ये तो चुनाव नतीजे बताएंगे, मगर आम पब्लिक इसके मजे जरूर ले रई हेगी। 


-बतोलेबाज

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):
 यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw।co।in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed