फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Members from 22 states attended the meeting of All India Kushwaha Mahasangh, appointment letters were given to

bhopal: अखिल भारतीय कुशवाहा महासंघ की बैठक में 22 राज्यों सदस्य पहुंचे, नए पदाधिकारीयों को दिए नियुक्ति पत्र

Sun, 11 Aug 2024 09:59 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 11 Aug 2024 09:59 PM IST
सार

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की प्रादेशिक बैठक रविवार को भोपल के सनसिटी गार्डन में आयोजित की गई। इस बैठक में 22 राज्यों से आए हुए पदाधिकारी शामिल हुए। 

विज्ञापन
Members from 22 states attended the meeting of All India Kushwaha Mahasangh, appointment letters were given to
कुशवाहा समाज के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की प्रादेशिक बैठक रविवार को संपन्न हुई । भोपाल के सनसिटी गार्डन में आयोजित इस बैठक में 22 राज्यों से आए हुए पदाधिकारी शामिल हुए । बैठक का शुभारंभ अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा राकेश महतो, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लोकमान्य कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा, लोक स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, नगर निगम अध्यक्ष किशनसूर्यवंशी, जीपी माली सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


नवनियुक्त 31 सदस्यों को नियुक्ति पत्र दिए
मध्य प्रदेश अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की यह 55 वीं प्रादेशिक बैठक थी । इस बैठक को कुशवाहा महासभा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में पहली बैठक आयोजित हुई । जिसमें झारखंड रांची से महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा राकेश महतो, एडवोकेट सचिन के वर्मा समेत कई पदाधिकारी ने हिस्सा लिया। जहां प्रदेश कार्यकारिणी में नवनियुक्त 31 सदस्यों को नियुक्ति पत्र दिए गए।
विज्ञापन


योजनाओं का लाभ और जानकारी प्रदान करना समाज का उद्देश्य
बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा ने बताया कि समाज को संगठित करने और आगे बढ़ाने के लिए बैठक में विचार विमर्श किया गया। आगामी समय में कुशवाहा महासभा द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आयोजन भी किया जाना है उसे संदर्भ में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बैठक में चर्चा की गई। इसके अलावा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं का लाभ और जानकारी प्रदान करना समाज का उद्देश्य है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा राकेश महतो ने बैठक को संबोधित करते हुए एक हफ्ते के अंदर प्रदेश की कार्यकारिणी के गठन करने का आह्वान प्रदेश अध्यक्ष से किया साथ ही उन्होंने ऐसे अनुभवी योग्य और नौजवान पदाधिकारी को संगठन से जोड़ने की अपील की जो सामाजिक कार्यों में रुचि रखते हैं और समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हों ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed