फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Meeting of all cells of Congress tomorrow, inactive officers will be removed, Patwari will be included

MP NEWS : कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों की बैठक कल, निष्क्रिय पदाधिकारियों की होगी छुट्टी, पटवारी होंगे शामिल

Fri, 26 Jul 2024 08:37 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 26 Jul 2024 08:37 PM IST
सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार रखी गई है। बैठक में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पदाधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन करेंगे। 

विज्ञापन
Meeting of all cells of Congress tomorrow, inactive officers will be removed, Patwari will be included
पीसीसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस नए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी लगातार संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। पटवारी निष्क्रिय कार्यकर्ताओं की छुट्टी और एक्टिव कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर जोड़ दे रहे हैं। कमलनाथ के समय पदों में जमीन लोगों को हटाने का काम चल रहा है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने विभिन्न वर्गों को साधने के लिए मोर्चा-प्रकोष्ठों का गठन किया था। परिणाम विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी के अनुकूल नहीं रहे। अब इन सभी संगठनों की उपयोगिता का आकलन किया जा रहा है।    मप्र कांग्रेस कामों की रिपोर्ट लेकर आने के लिए कहा गया है। पार्टी ने यह भी तय किया है कि निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी की जाएगी। 
विज्ञापन


प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा
प्रदेश कांग्रेस के समस्त विभागों और प्रकोष्ठों के प्रभारी जेपी धनोपिया ने बताया कि संगठन के अंतर्गत आने वाले विभागों के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों के साथ पहले बैठक होगी। इसमें उनके प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा और सुधार के लिए सुझाव लिए जाएंगे। सभी पदाधिकारी को आगे के रणनीति तैयार करने के लिए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी मार्गदर्शन देंगे। बैठक में प्रदेश भर के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक के बाद संगठन के पदाधिकारी पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक
दोपहर बाद से प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक होगी। इसमें उनसे लोकसभा चुनाव 2024 में अपने विभाग, प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों और गतिविधियों की जानकारी ली जाएगी। जानकारी के अनुसार ऐसे प्रकोष्ठ जिनकी प्रकृति एक जैसी है, उन्हें आपस में मिलाया जा सकता है तो विभिन्न संगठनों के उन पदाधिकारियों की छुट्टी की जाएगी जो निष्क्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed