फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MANIT's 22nd Convocation: 1600 students awarded degrees, DGP Makwana announces establishment of Public Safety

मैनिट का 22वां दीक्षांत समारोह: 1600 छात्रों को डिग्री,डीजीपी मकवाना ने की जन सुरक्षा केंद्र स्थापना की घोषणा

Sat, 22 Nov 2025 05:20 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 22 Nov 2025 05:20 PM IST
सार

मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) भोपाल के 22वें दीक्षांत समारोह में शनिवार को मेधा और उपलब्धियों की चमक दिखी, जहां 1600 विद्यार्थियों को उपाधि दी गई और सुहानी बत्रा ने एक ही समारोह में 5 स्वर्ण पदक जीतकर सबका ध्यान खींच लिया।

विज्ञापन
MANIT's 22nd Convocation: 1600 students awarded degrees, DGP Makwana announces establishment of Public Safety
22वां दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) भोपाल में शनिवार को 22वां दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। समारोह में संस्थान के विभिन्न पाठ्यक्रमों के 1600 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इनमें से 72 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी गई। मेधा सूची में शामिल छात्रों को गोल्ड और सिल्वर मेडल भी प्रदान किए गए। समारोह की सबसे बड़ी झलक रहीं छत्तीसगढ़ की सुहानी बत्रा, जिन्होंने एक साथ 5 गोल्ड मेडल अपने नाम किए। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की छात्रा सुहानी ने 9.75 CGPA के साथ विभाग में शीर्ष स्थान हासिल किया। सुहानी फिलहाल टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स में डेटा इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं।
विज्ञापन



MANIT में बनेगा ‘सेंटर ऑफ पब्लिक सेफ्टी’
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि और MANIT के पूर्व छात्र पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने संस्थान में ‘सेंटर ऑफ पब्लिक सेफ्टी’ स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह केंद्र पब्लिक सेफ्टी, तकनीक और शोध से जुड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम करेगा। अपने संबोधन में मकवाना ने छात्रों को नशे से दूर रहने की सलाह दी और भविष्य में समाज के प्रति संवेदनशील रहने की अपील की।
विज्ञापन


इंडिया के राष्ट्रपति स्वर्ण पदक अंबर त्रिपाठी को
सत्र 2024-25 का भारत के राष्ट्रपति का स्वर्ण पदक इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार अभियांत्रिकी विभाग के छात्र अंबर त्रिपाठी को प्रदान किया गया। उन्होंने 9.87 अंकसूची (सीजीपीए) के साथ पूरे संस्थान में सर्वोच्च स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-फैशन डिजाइनर ने AIG राजेश मिश्रा पर ठगी और शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए, जांच शुरू


विभिन्न शाखाओं के टॉपर

सिविल अभियांत्रिकी – संस्कार गुप्ता
यांत्रिकी अभियांत्रिकी – रोहित सेन
विद्युत अभियांत्रिकी – शिशिर मिश्रा
कंप्यूटर विज्ञान – सुहानी बत्रा
रासायनिक अभियांत्रिकी – सुशोभित मलिक
पदार्थ एवं धातुकर्म – तुलसी कुमारी
वास्तुकला – यूसुफ सैफी
नगर तथा क्षेत्रीय नियोजन – गजेंद्र लोधी

यह भी पढ़ें-राजधानी भोपाल में लगातार हो रहीं वारदातें, वाइसरॉय कॉलोनी में 4 युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा


प्रत्येक शाखा में दी गई उपाधियां

कंप्यूटर विज्ञान – 230 (सबसे अधिक)
यांत्रिकी – 199
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार – 166
विद्युत – 131
सिविल – 107
वास्तुकला – 84
नियोजन – 46
एमसीए – 108
एमबीए – 23
एम.टेक – 219
एम.प्लान – 17
एम.एससी (रसायन शास्त्र) – 21
एम.एससी (भौतिकी) – 14

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed