{"_id":"66eb9ebe1759a610600e6ff9","slug":"man-dies-in-bhopal-police-custody-family-members-make-serious-allegations-against-sub-inspector-mp-crime-news-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: बहू ने FIR की तो बिगड़ी ससुर की तबीयत, पुलिस ने नहीं जाने दिया अस्पताल, बेसुध होकर गिरे, फिर तोड़ दिया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: बहू ने FIR की तो बिगड़ी ससुर की तबीयत, पुलिस ने नहीं जाने दिया अस्पताल, बेसुध होकर गिरे, फिर तोड़ दिया दम
Thu, 19 Sep 2024 09:18 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 19 Sep 2024 09:18 AM IST
सार
परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर कि बदसलूकी के कारण ही अकरम की जान गई है। मौत के बाद परिजनों ने बुधवार देर रात थाने के बाहर जमकर हंगामा किया। पुलिस हिरासत में मौत का मामला मानते हुए डीपी प्रियंका शुक्ला ने कहा है कि न्यायिक जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ऐशबाग थाने में एक व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ गई, उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसेस मृत घोषित कर दिया। जिस व्यक्ति की मौत हुई है उसकी बहू ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ित करने की रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंची थी। मृतक अकरम पीडब्ल्यूडी का कर्मचारी है।
विज्ञापन
मृतक अकरम के परिजनों का आरोप है कि बहू एफआईआर कराने के लिए थाने पहुंची थी। इसके बाद सब इंस्पेक्टर ने अकरम को थाने बुलाया, जहां पहुंचने पर उसके साथ बदसलूकी की गई। इससे अकरम की तबीयत बिगड़ने लगी, लेकिन सब इंस्पेक्टर ने उन्हें अस्पताल जाने के लिए नहीं छोड़ा और न ही खुद अस्पताल पहुंचाया। कुछ देर बाद अकरम के हाथ पैर अकड़ने लगे और फिर वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गए। जिसके बाद उन्हें हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर कि बदसलूकी के कारण ही अकरम की जान गई है। मौत के बाद परिजनों ने बुधवार देर रात थाने के बाहर जमकर हंगामा किया। पुलिस हिरासत में मौत का मामला मानते हुए डीपी प्रियंका शुक्ला ने कहा है कि न्यायिक जांच कराई जाएगी। आज गुरुवार को न्यायिक जांच के आदेश होने की संभावना है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ऐशवाग थाना क्षेत्र में रहने वाले 52 साल के अकरम नामक के बेटे की कुछ महीने पहले शादी हुई थी। बहू का आरोप है कि ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। बुधवार रात बहू ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने ऐशबाग थाने पहुंची। उसके पीछे ससुर अकरम और अन्य परिजन भी थाने पहुंच गए। पुलिस अधिकारी दोनों पक्षों को आपस में समझाइश दे रहे थे, लेकिन बहू मानने को तैयार नहीं थी। ऐसे में पुलिस ने बहू की रिपोर्ट दर्ज करनी शुरू कर दी, इसी बीच अचानक अकरम की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
