फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Malegaon Blast Case Verdict Sadhvi Pragya Victory of Bhagwa Hindutva and Sanatan Dharma After Acquittal

मालेगांव केस: कोर्ट से बरी होने के बाद साध्वी प्रज्ञा का बयान, कहा- भगवा, हिंदुत्व और सनातन की हुई विजय

Sat, 02 Aug 2025 10:02 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 02 Aug 2025 10:02 AM IST
सार

Sadhvi pragya: मालेगांव केस में बरी होने के बाद साध्वी प्रज्ञा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि भगवा आतंकवाद और हिन्दू आतंकवाद की अवधारणा गढ़ने वाली कांग्रेस सहित सभी विधर्मियों का मुंह काला हुआ, भगवा, हिंदुत्व और सनातन की विजय पर समस्त सनातनियों और देशभक्तों का बोलबाला।

विज्ञापन
Malegaon Blast Case Verdict Sadhvi Pragya Victory of Bhagwa Hindutva and Sanatan Dharma After Acquittal
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर - फोटो : ANI

विस्तार

मालेगांव बम विस्फोट मामले में विशेष एनआईए अदालत से बड़ी राहत मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का बयान सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे भगवा, हिंदुत्व और सनातन की विजय बताया।

विज्ञापन

साध्वी प्रज्ञा ने अपने पोस्ट में लिखा कि भगवा आतंकवाद और हिन्दू आतंकवाद की अवधारणा गढ़ने वाली कांग्रेस सहित सभी विधर्मियों का मुंह काला हुआ, भगवा, हिंदुत्व और सनातन की विजय पर समस्त सनातनियों और देशभक्तों का बोलबाला। बहुत-बहुत बधाई। जय हिन्दू राष्ट्र, जय श्रीराम।

विज्ञापन


सत्य की जीत
बीजेपी नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि सत्य की जीत हुई है। धर्म और सत्य हमारे साथ थे, इसलिए हमारी जीत तय थी। सत्यमेव जयते! उन्होंने कहा कि देश हमेशा धर्म और सत्य के साथ रहा है और हमेशा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें:  BJP नेता शर्मा ने कहा- कांग्रेस ने गढ़ा हिंदू आतंकवाद, साध्वी बोलीं- मेरा जीवन बर्बाद हो गया

एनआईए कोर्ट से मिली राहत
गौरतलब है कि वर्ष 2008 में महाराष्ट्र के मालेगांव में हुए बम धमाके में छह लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे। इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अपने हाथ में ली थी और साध्वी प्रज्ञा समेत कुल सात लोगों को आरोपी बनाया गया था। मामले की करीब 16 साल तक चली सुनवाई के बाद, विशेष एनआईए अदालत ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष इन आरोपों को प्रमाणित करने में असफल रहा। कोर्ट के फैसले के बाद साध्वी प्रज्ञा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भगवा आतंकवाद का नैरेटिव एक राजनीतिक साजिश था और उसका आज पटाक्षेप हो गया है।
 



कौन-कौन थे आरोपी? 
मामले में भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित, मेजर रमेश उपाध्याय, अजय राहिरकर, सुधाकर द्विवेदी, सुधाकर चतुर्वेदी और समीर कुलकर्णी पर आतंकवाद और आपराधिक साजिश के गंभीर आरोप लगे थे। इन सभी पर गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून (यूएपीए) और भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मुकदमा चला है, जिनमें हत्या, साजिश, सांप्रदायिकता फैलाना, और आतंक फैलाने जैसे आरोप शामिल हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस मामले की जांच की और कोर्ट से आरोपियों को उनके अपराध के अनुसार सजा देने की मांग की थी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed