फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Major voter list fraud: 36 voters in an 800-square-foot house; fake voters persist in Narela even after purifi

मतदाता सूची में बड़ा फर्जीवाड़ा: 800 स्क्वायर फीट के मकान में 36 वोटर,शुद्धिकरण के बाद भी नरेला में फर्जी वोटर

Fri, 27 Feb 2026 04:31 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Fri, 27 Feb 2026 04:31 PM IST
सार

भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान के बाद भी एक ही पते पर असामान्य संख्या में मतदाताओं के नाम दर्ज मिलने से हड़कंप मच गया है। 600 से 1500 वर्गफीट के मकानों में 36 से 43 तक मतदाता सूचीबद्ध पाए गए। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने मामले को लेकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है और जिला निर्वाचन प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
Major voter list fraud: 36 voters in an 800-square-foot house; fake voters persist in Narela even after purifi
मामले में कांग्रेस का विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 केंद्रीय चुनाव आयोग के सख्त निर्देशों के बावजूद, शहर की मतदाता सूचियों में गंभीर खामियां बनी हुई हैं। नरेला विधानसभा क्षेत्र में विशेष मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान के बाद भी, कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां छोटे-छोटे मकानों में सैकड़ों मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। यह खुलासा जिला प्रशासन की कार्रवाई पर कांग्रेस द्वारा गंभीर सवाल उठाने के बाद हुआ है।
विज्ञापन


छोटे मकानों में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम
जानकारी के अनुसार, नरेला विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 75 के बूथ क्रमांक 63 में, 1500 वर्गफीट के एक मकान में 37 मतदाताओं के नाम दर्ज पाए गए हैं। इसी बूथ के मकान नंबर 10 पर, 800 वर्गफीट के एक पते पर 36 मतदाता सूचीबद्ध हैं। सबसे चौंकाने वाला मामला मकान नंबर 21 का है, जहां केवल 600 वर्गफीट के एक छोटे से मकान में 43 फर्जी मतदाताओं के नाम मिले हैं। ये सभी मतदाता अलग-अलग जातियों के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


.यह भी पढ़ें-अवैध कॉलोनी बनाने वालों पर होगा एक्शन, जल्द लागू होगा कानून'; विधानसभा में मंत्री विजयवर्गीय का एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने उठाए सवाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग
करौंद इलाके में मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान के बाद भी इस तरह की गड़बड़ी सामने आने के बाद, कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। शुक्ला ने जिला निर्वाचन अधिकारी और केंद्रीय चुनाव आयोग से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर विस्तृत जांच की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शुद्धिकरण अभियान के बाद भी मतदाता सूचियों में ऐसी अशुद्धियां पाई जाती हैं, तो यह शासकीय कार्य में गंभीर लापरवाही का स्पष्ट प्रमाण है।

.यह भी पढ़ें-मध्य विधानसभा के बाहर कांग्रेस विधायक का ‘शीर्षासन सत्याग्रह’, 15 FIR हटाने की मांग पर अनोखा विरोध

चुनाव आयोग और जिला प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती
यह घटनाक्रम स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है। मतदाता सूची में इस प्रकार का फर्जीवाड़ा न केवल चुनावी प्रक्रिया की अखंडता को कमजोर करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि प्रशासनिक स्तर पर अभी भी बड़ी खामियां मौजूद हैं। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन के लिए यह एक बड़ी चुनौती है कि वे ऐसी गड़बड़ियों को रोकें और सुनिश्चित करें कि प्रत्येक मतदाता का नाम सही पते पर और एक ही बार दर्ज हो। कांग्रेस की मांग पर यदि उच्च स्तरीय जांच होती है, तो संभव है कि ऐसे और भी कई मामले उजागर हों और भविष्य में इस तरह के फर्जीवाड़े को रोकने के लिए पुख्ता कदम उठाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed