फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Major irregularities in MP government directory: Names and numbers of retired and transferred officers publish

MP की सरकारी डायरी में बड़ी गड़बड़ी: रिटायर-ट्रांसफर अफसरों के नाम-नंबर छपे, कई विभागों के प्रमुख ही गायब

Thu, 29 Jan 2026 06:52 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 29 Jan 2026 06:52 PM IST
सार

एमपी शासन की डायरी 2026 में रिटायर व ट्रांसफर अफसरों के नाम-नंबर छपने और कई विभागों के प्रमुख गायब होने पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। पार्टी ने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए जांच, जिम्मेदारी तय करने और संशोधित डायरी जारी करने की मांग की है।

विज्ञापन
Major irregularities in MP government directory: Names and numbers of retired and transferred officers publish
कांग्रेसी नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रकाशित सरकारी डायरी 2026 में बड़ी प्रशासनिक चूक सामने आई है। डायरी में कई ऐसे अधिकारियों के नाम और संपर्क नंबर दर्ज हैं जो वर्षों पहले रिटायर या ट्रांसफर हो चुके हैं, जबकि कई महत्वपूर्ण विभागों में प्रमुख अधिकारियों के नाम ही गायब हैं। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने कहा कि शासन की यह डायरी एक आधिकारिक संदर्भ दस्तावेज होती है, लेकिन इसमें तथ्यात्मक गलतियों की भरमार है। कई विभागों में पद, अधिकारी और विभाग के बीच कोई तालमेल नहीं है, जिससे साफ है कि डायरी बिना सत्यापन और अपडेट के प्रकाशित की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन

मोबाइल नंबर गायब, बंद लैंडलाइन दर्ज
कांग्रेस का आरोप है कि डायरी में अधिकांश अधिकारियों के मोबाइल नंबर नहीं दिए गए, जबकि इनके स्थान पर ऐसे लैंडलाइन नंबर दर्ज हैं जो या तो बंद हैं या सेवा में ही नहीं हैं। इससे प्रशासनिक समन्वय और जनता की पहुंच दोनों प्रभावित होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-कांग्रेस का दावा-आदिवासी और अल्पसंख्यक मतदाता निशाने पर,सज्जन वर्मा बोले- चुनावी प्रक्रिया संदिग्ध


8 विभागों में प्रमुख सचिव का नाम नहीं
कांग्रेस के मुताबिक जेल, परिवहन, किसान कल्याण एवं कृषि विकास, श्रम, स्कूल शिक्षा, विधि एवं विधायी कार्य, जनसंपर्क और महिला-बाल विकास जैसे 8 अहम विभागों में प्रमुख सचिव का नाम ही डायरी में दर्ज नहीं है।

यह भी पढ़ें-मध्यप्रदेश में 27% आरक्षण की सुनवाई टली, कमलनाथ बोले जानबूझकर OBC को वंचित कर रही भाजपा सरकार


कांग्रेस की मांग और चेतावनी
कांग्रेस ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से मांग की है कि सरकारी डायरी 2026 की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, दोषियों की जवाबदेही तय की जाए और तत्काल संशोधित डायरी या शुद्धि-पत्र जारी किया जाए। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो इसे जनहित का मुद्दा बनाकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed