फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Mahakumbh viral girl Monalisa leaves kumbh mela for safety reason and return to Madhya Pradesh news in Hindi

Viral Monalisa: नशीली आंखों वाली मोनालिसा ने छोड़ा महाकुंभ, प्रयागराज से लौटीं महेश्वर, बोलीं- फिर मिलूंगी

Sat, 25 Jan 2025 02:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 25 Jan 2025 02:43 PM IST
सार

Viral Monalisa: माला बेचने वाली खूबसूरत वायरल गर्ल मोनालिसा ने अब महाकुंभ छोड़ दिया है। वह अपने मध्य प्रदेश के महेश्वर स्थित घर आ गई हैं। मोनालिसा को यह कदम अपनी सुरक्षा के चलते उठाना पड़ा।

विज्ञापन
Mahakumbh viral girl Monalisa leaves kumbh mela for safety reason and return to Madhya Pradesh news in Hindi
वायरल मोनालिसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोनालिसा अपने घर महेश्वर लौट आई है। वह महाकुंभ में परेशान हो गई थी। उसकी प्रसिद्धि की वजह से परिवार के लोग माला नहीं बेच पा रहे थे। इसके बाद परिवार ने उसे वापस महेश्वर भेज दिया है। अब वह महेश्वर में ही रहकर माला बेचेगी।

विज्ञापन


प्रयागराज में बढ़ गई थी मुश्किल
वहीं, मोनालिसा के परिवार के साथ प्रयागराज में मुश्किल बढ़ गई थी। वीडियो बनाने वाले लोग इस परिवार को दिन रात घेरे रहते थे। कुछ लोगों ने मेले में उसके भाई के साथ बदसलूकी भी की थी। इससे परिवार के लोग काफी परेशान हो गए थे। इसके बाद मोनालिसा को उसके घर भेज दिए।
विज्ञापन


दादा ने मांगी थी पुलिस सुरक्षा
बता दें कि महेश्वर की एक बस्ती में मोनालिसा भोसले का परिवार रहता है। दादा लक्ष्मण बताते है कि उनका पूर्वज मुबंई के पास के किसी गांव के थे। माला बनाने का पुश्तैनी काम वर्षों से उनका परिवार करता आ रहा है। वे बताते है कि मोनालिसा पहले महेश्वर के घाट पर ही माला बेचने का काम करती था। उसने आज तक कुभं नहीं देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के अलावा बस्ती की अन्य लड़कियां भी जा रही थी, तो उसने भी प्रयागराज जाने की जिद की। दादा ने कहा कि हमने भेज दिया, लेकिन पता नहीं था कि वहां मोनालिसा के लिए परेशानी खड़ी हो जाएगी। लक्ष्मण कहते है कि हमारा तो धंधा है मेलों में महाकुभों में जाकर मालाएं बेचेना। लोग माला खरीदने के बजाए मोनालिसा के साथ फोटो खिंचाना चाहते है। उसके साथ कुछ गलत न हो, इसलिए पुलिस सुरक्षा की मांग की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed