फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh: women Health worker corona infected even after taking both vaccine doses and anti body, doctor surprised, fear of second strain

टीके की दोनों खुराक लेने व एंटी बॉडी के बाद भी स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमित, डॉक्टर भी हैरान

Tue, 02 Mar 2021 06:13 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 02 Mar 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: women Health worker corona infected even after taking both vaccine doses and anti body, doctor surprised, fear of second strain
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

कोरोना टीकाकरण अभियान के बीच मध्य प्रदेश के धार से चौंकाने वाली खबर आई है। यहां की एक महिला स्वास्थ्य कर्मी टीके की दोनों खुराक लेने के बाद भी कोरोना संक्रमित पाई गईं। शरीर में एंटी बॉडी का स्तर भी अच्छा पाया गया है, इसके बाद भी संक्रमित होना डॉक्टरों को भी चिंता में डाल रहा है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार धार की 30 वर्षीय महिला स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव आई हैं। उन्होंने 17 जनवरी को कोरोना वैक्सीन का पहला व 22 फरवरी को दूसरा डोज लगवाया था। 26 फरवरी को अस्वस्थ होने पर जांच कराई तो कोरोना की पुष्टि हुई, हालांकि उनकी अन्य स्वास्थ्य रिपोर्ट सामान्य है। 
विज्ञापन


कहीं वायरस का दूसरा स्ट्रेन तो नहीं? 
महिला स्वास्थ्य कर्मी द्वारा टीके के दोनों डोज लगवाने व शरीर में एंटी बॉडी का स्तर भी अच्छा होने के बाद भी कोरोना संक्रमित पाए जाने को लेकर धार के चिकित्सकों ने भी हैरानी जताई है।  पैथालॉजिस्ट डॉ. अनिल वर्मा ने कहा कि यह अनूठा मामला है। किसी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण और एंटीबॉडी दोनों मिलना आश्चर्यजनक है। डॉ. वर्मा ने आशंका जताई कि यह कोरोना वायरस का दूसरा स्ट्रेन तो नहीं है। महिला स्वास्थ्य कर्मी के सैंपल की आगे जांच करा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed