फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh Unlock Markets will open till 10 pm from 13th June cinema halls will open at 50 percent and restaurants with full capacity

मध्यप्रदेश अनलॉक: आज से रात 10 बजे तक खुलेंगे बाजार, सिनेमाघर 50 फीसदी और रेस्टोरेंट पूर्ण क्षमता के साथ शुरू होंगे

Tue, 13 Jul 2021 04:12 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: देव कश्यप Updated Tue, 13 Jul 2021 04:12 AM IST
सार

  • मध्यप्रदेश में कोरोना के मामलों की संख्या में कमी के मद्देनजर शिवराज सरकार ने पाबंदियों में छूट का एलान किया है।
  • आज से बाजार रात 10 बजे तक खुलेंगे। सिनेमाघर भी 50 फीसदी क्षमता के साथ शुरू हो जाएंगे

विज्ञापन
Madhya Pradesh Unlock Markets will open till 10 pm from 13th June cinema halls will open at 50 percent and restaurants with full capacity
आज से 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमाघर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोना की समीक्षा बैठक के बाद सरकार ने बड़ा फैसला लिया। मंगलवार यानी आज से बाजार रात 10 बजे तक खुलेंगे। सिनेमाघर भी 50 फीसदी क्षमता के साथ शुरू हो जाएंगे। वहीं, रेस्टोरेंट अब फुल कैपेसिटी यानी 100 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे। शादी में 100 और अंतिम संस्कार में 50 लोगों को शामिल होने की इजाजत दी गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है। इसे देखते हुए यह छूट देने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

 

तीसरी लहर से सतर्क रहने की जरूरत : शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कोरोना को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों में मामले बढ़ रहे हैं। केरल और महाराष्ट्र में संक्रमण कम नहीं हो रहा है। अगस्त में केस बढ़ने का अनुमान लगाया गया है। जिलों के प्रभारी मंत्री और अधिकारी सतर्कता और सक्रियता बनाए रखें। कोविड गाइडलाइन का पालन करने के लिए जनता को प्रेरित किया जाए। कोरोना के नए वैरिएंट की पहचान के लिए प्रदेश में जारी जीनोम सिक्वेंसिंग की जानकारी भी बैठक में दी गई।

विज्ञापन

 

75 फीसदी से कम टीकाकरण वाले जिलों की सीएम करेंगे समीक्षा
प्रदेश में 18 साल से ऊपर की 37 फीसदी आबादी का टीकाकरण हो चुका है। इंदौर में 78 फीसदी, भोपाल 69 फीसदी, शहडोल में 55 फीसदी और उज्जैन में 51 में फीसदी लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने देवास, अनूपपुर, पन्ना, खरगोन, सीधी, उमरिया, सतना, भिंड और विदिशा में टीकाकरण को गति देने के निर्देश दिए हैं। जिन जिलों में 75 फीसदी से कम वैक्सीनेशन हुआ है, उन जिलों की अलग से समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में स्थापित हो रहे कुल 176 ऑक्सीजन प्लांट में से 25 शुरू हो गए हैं। सभी प्लांट 15 सितम्बर तक शुरू हो जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कोरोना की तीसरी लहर का सामना करने के लिए जरूरी तैयारियों पर प्रभारी मंत्रियों को नजर रखने के निर्देश दिए।


 

संक्रमण रोकने के लिए भोपाल-इंदौर पर ज्यादा फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर भोपाल और इंदौर पर विशेष नजर रखी जाए। इन शहरों में दूसरे राज्यों से आवाजाही ज्यादा है। वहीं, भोपाल और इंदौर से राज्य के बाकी जिलों में भी लोग आते-जाते रहते हैं। मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना के 18 संक्रमित मरीज मिले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed