फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh: The ceiling of the new building of Hamidia Hospital in Bhopal fell, thrice before

Madhya Pradesh: भोपाल के हमीदिया अस्पताल के नए भवन की सीलिंग गिरी, तीन बार पहले भी गिर चुकी

Mon, 15 Aug 2022 04:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 15 Aug 2022 04:52 PM IST
सार

भोपाल के हमीदिया अस्पताल की नई बिल्डिंग में सीलिंग गिरने की घटनाओं पर विराम नहीं लग पा रहा है। सोमवार को चौथी बार सीलिंग गिरने की घटना हुई है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: The ceiling of the new building of Hamidia Hospital in Bhopal fell, thrice before
मामूली बारिश में हमीदिया अस्पताल की नई बिल्डिंग की सीलिंग गिर गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल के नए भवन की सीलिंग एक बार फिर गिर गई। इस प्रकार की घटना चौथी बार हुई है। एक हफ्ते पहले भी सीलिंग गिर चुकी है। लगातार हो रही घटना से अब इसके निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ चुके हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि हमीदिया अस्पताल प्रदेशभर में चर्चित अस्पताल है। हाल ही में दो हजार बिस्तरों की क्षमता वाला नया भवन बनकर तैयार हुआ है। कई विभागों को नई बिल्डिंग में शिफ्ट भी किया जा चुका है। अब तक चार बार नए भवन की सीलिंग गिर चुकी है। सोमवरा को बारिश के बाद सीलिंग गिरने की घटना हुई है। घटना के समय कोई वहां मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 479 करोड़ लागत में बनी बिल्डिंग के लिए 2016-17 में वर्क ऑर्डर जारी हुए थे। 11 बार काम की समय सीमा बढ़ाई गई। हालांकि अब भी इसमें कुछ न कुछ काम बाकि होने का बताकर इसका पूर्ण उपयोग नहीं हो पा रहा है। लेकिन बार-बार गिर रही सीलिंग से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे हैं। हालांकि अस्पताल प्रबंधन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed