फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh: Shivraj told investors - we are people with heart, Kamal Nath said - there is no atmosphere of trust in BJP rule

मध्यप्रदेश: शिवराज ने निवेशकों से कहा-हम दिल वाले लोग हैं, कमलनाथ बोले-भाजपा राज में भरोसे का अभाव

Sun, 25 Jul 2021 10:06 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 25 Jul 2021 10:06 PM IST
सार

मप्र में निवेश को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा निवेशकों को आकर्षित करने के दूसरे दिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने उन पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने कहा कि जब से राज्य में भाजपा सरकार बनी है निवेशकों का भरोसा कम हुआ है। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Shivraj told investors - we are people with heart, Kamal Nath said - there is no atmosphere of trust in BJP rule
शिवराज सिंह चौहान व कमलनाथ

विस्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर निशाना साधा। एक दिन पूर्व शिवराज द्वारा राज्य में निवेशकों को आकर्षित करने के बाद कमलनाथ ने कहा कि उद्योग तभी पैसा लगाते हैं, जब विश्वास का वातावरण हो। भाजपा राज में इसका अभाव है। इससे पहले सीएम शिवराज ने शनिवार को एक कार्यक्रम में निवेशकों को रिझाते हुए कहा था हम हृदय प्रदेश ही नहीं, बल्कि दिल वाले लोग हैं, आइये यहां निवेश कीजिए। 

विज्ञापन


कमलनाथ ने यह भी दावा किया कि गत वर्ष मार्च तक उनके नेतृत्व में 15 माह चली कांग्रेस सरकार के दौरान मध्यप्रदेश की छवि सुधारने का प्रयास किया गया था और विश्वास का वातावरण तैयार किया गया था। लेकिन शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार ने इसे नष्ट कर दिया। 
विज्ञापन


पूर्व सीएम व वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर कहा, 'शिवराज जी, यह सच है कि मप्र देश का दिल है, लेकिन यह हकीकत समझ लीजिए कि निवेश भरोसे से आता है और आपकी सरकार ने यह कभी नहीं जीता। आपके राज में माफिया, मिलावटखोरों, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी इसकी पहचान बन गए हैं। महिलाओं के प्रति अपराध में यह शीर्ष पर पहुंच गया है।' कमलनाथ ने कहा कि लाखों, करोड़ों रुपये इंवेस्टर्स मीट पर खर्च करने और निवेश आकर्षित करने के दावे के बाद भी सभी निवेश के मोर्चे पर राज्य की हकीकत जानते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवराज ने 'होरासिस इंडिया मीटिंग' को संबोधित किया
कमलनाथ का उक्त ट्वीट मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शनिवार को दिल्ली में आयोजित होरासिस इंडिया मीटिंग-2021 के दौरान 'मध्यप्रदेश इंडियाज इमर्जिंग इकोनॉमिक टाइगर' सत्र के दौरान संबोधित करने के बाद आया। राज्य शासन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार सीएम चौहान ने इसमें मप्र को देश का निवेश की दृष्टि से आदर्श राज्य बनाने की योजना पेश की। 


हम दिल वाले लोग हैं : शिवराज
शिवराज ने अपने भाषण में कहा 'हम न केवल भारत का दिल हैं, बल्कि हम दिल वाले लोग हैं। हमारे पास कई नायाब चीजें हैं, जैसे 30 फीसदी राय वनों से आच्छादित है। खनिजों का भंडार है। एशिया का सबसे बड़ा बांध है। 8.5 करोड़ की आबादी और कुशल कार्यशक्ति पर पूरा ध्यान है। मैं जानता हूं कि मप्र के विकास की रीढ़ निवेश है, इसलिए हम इस पर फोकस कर रहे हैं। हम प्रदेश में निवेश के लिए आपको आमंत्रित करते हैं और उम्मीद करते हैं कि इससे आपको लाभ होगा और भारत को आत्मनिर्भर बनाने का सपना पूरा करने में मदद करेंगे। मैं वादा करता हूं कि आप निराश नहीं होंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed