{"_id":"603bc1fd35af5d7117527833","slug":"madhya-pradesh-one-teacher-and-two-employees-were-drinking-wine-in-school-the-video-went-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिवनी के स्कूल में शराब पी रहे थे शिक्षक और दो कर्मचारी, वीडियो हुआ वायरल तो हो गई 'छुट्टी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिवनी के स्कूल में शराब पी रहे थे शिक्षक और दो कर्मचारी, वीडियो हुआ वायरल तो हो गई 'छुट्टी'
Sun, 28 Feb 2021 09:51 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 28 Feb 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के एक सरकारी स्कूल में एक शिक्षक व दो कर्मचारियों को शराब पीना भारी पड़ा। राज्य सरकार ने तीनों को निलंबित कर दिया है। इनका स्कूल में शराब पीते हुए वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन
यह मामला सिवनी जिले के आदिवासी विकासखंड लखनादौन के शासकीय उच्च माध्यमिक स्कूल गणेशगंज का है। इस स्कूल के शिक्षक व कर्मचारियों के शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सिवनी जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त एस एस मरकाम ने रविवार को बताया कि मामले पर संज्ञान लेते हुए स्कूल में पदस्थ सहायक शिक्षक सुनील तिवारी, लिपिक विनोद हर्षल तथा चौकीदार शिवकुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्राचार्य को दिया गया नोटिस
मरकाम ने बताया कि इस संबंध में इस स्कूल के प्राचार्य पी के गजभिये को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
