फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh : Nurse used to steal remdesivir injection in Bhopal, gave to the boyfriend for black marketing, JK Hospital, covid

अजब: प्रेमिका ने प्यार से दिए चोरी किए हुए रेमडेसिविर इंजेक्शन, प्रेमी ने की कालाबाजारी, अब पीछे पड़ी पुलिस

Sat, 24 Apr 2021 03:17 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 24 Apr 2021 03:17 PM IST
सार

प्रेम में नहीं लालच में पागल एक नर्स मरीजों को नॉर्मल इंजेक्शन लगाकर रेमडेसिविर चुरा लेती थी और उन इंजेक्शन को अपने प्रेमी को दे देती थी। प्रेमी इन इंजेक्शन को लेकर जाकर कालाबाजारी करता था। जब इस मामले का खुलासा हुआ, तो पुलिस भी हैरान रह गई। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh : Nurse used to steal remdesivir injection in Bhopal, gave to the boyfriend for black marketing,  JK Hospital, covid
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Social media

विस्तार

अक्सर प्रेम में पड़े लोग अपने प्रेमी या प्रेमिका की खातिर असंभव से असंभव जान पड़ने वाले करतब कर गुजरते हैं। जमीन पर बैठ कर चांद तोहफे में देने और तारे तोड़ लाने की बातें करते हैं, लेकिन प्यार से जो भी दिया जाए, उसे नीलम समझ सहेज कर रखते हैं। ''प्रेमिका ने प्यार से जो भी दे दिया, तेरे वास्ते है नीलम जैसा। प्रेमिका ने प्यार से जो भी छू लिया, तेरे वास्ते है सोने जैसा...!!'' 1994 में रिजील एलबम 'हम से है मुकाबला' का यह गाना इस बात की गवाही देता है। लेकिन इस महामारी के दौर में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एक प्रेमी जोड़े की कारगुजारी जान हर कोई हैरान रह गया। 

विज्ञापन


दरअसल, प्रेम में नहीं लालच में पागल एक नर्स मरीजों को नॉर्मल इंजेक्शन लगाकर रेमडेसिविर चुरा लेती थी और उन इंजेक्शन को अपने प्रेमी को दे देती थी। प्रेमी इन इंजेक्शन को लेकर जाकर कालाबाजारी करता था। जब इस मामले का खुलासा हुआ, तो पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उसकी क्राइम पार्टनर नर्स अभी भी फरार है।
विज्ञापन


ऐसे हुआ खुलासा
भोपाल के जेके अस्पताल की नर्स शालिनी वर्मा यहां मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रही थी, वो मरीजों को असली रेमडेसिविर इंजेक्शन न लगाकर नॉर्मल इंजेक्शन लगा रही थी। दरअसल, कोलार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक लड़का रेमडेसिविर ब्लैक में बेच रहा है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी गिरधर कॉम्प्लेक्स, दानिशकुंज निवासी झलकन सिंह की गिरफ्तारी के बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी 20 से 30 हजार रुपये में बेचता था इंजेक्शन

पुलिस के मुताबिक, झलकन सिंह से पूछा कि तुम्हे यह रेमडेसिविर कहां से मिलता है, तो उसने बताया कि यह इंजेक्शन उसे उसकी प्रेमिका शालिनी वर्मा देती है, जो जेके अस्पताल में नर्स के तौर पर सेवाएं दे रही है। शालिनी मरीजों को लगाने के लिए दिए जाने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन को चुराकर झलकन को देती थी और उसका प्रेमी इस इंजेक्शन को 20 से 30 हजार रुपये में बेचता था। फिलहाल पुलिस  झलकन की प्रेमिका शालिनी की पीछे पड़ी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आरोपियों पर लगेगी रासुका
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 389, 269, 270 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। उसकी प्रेमिका आरोपी शालिनी वर्मा की तलाश की जा रही है। इस मामले में डीआईजी इरशाद वली ने कहा कि शहर में जगह-जगह तलाशी ली जा रही है, ऐसे सभी आरोपियों पर रासुका यानी राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed