{"_id":"604892eae08a2c051c3da609","slug":"madhya-pradesh-news-husband-cut-his-wife-right-hand-and-left-leg-with-a-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवान पति : अवैध संबंधों के शक में पत्नी पर हमला कर बुरी तरह घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवान पति : अवैध संबंधों के शक में पत्नी पर हमला कर बुरी तरह घायल किया
Wed, 10 Mar 2021 03:05 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 10 Mar 2021 03:05 PM IST
सार
- मध्यप्रदेश के भोपाल में पति ने की हैवानियत की सारी हदें पार
- पति ने पत्नी के बाएं हाथ और बाएं पैर का पंजा काट दिया
- पड़ोसियों ने की शिकायत, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
महिलाओं के खिलाफ अपराध
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
मध्यप्रदेश के भोपाल में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए धारदार हथियार से उसका बाएं हाथ और बाएं पैर का पंजा काट दिया। पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
भोपाल के निशातपुरा क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अनिल त्रिपाठी ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात की है। विश्वकर्मा नगर में सिवनी मालवा जिला होशंगाबाद का मूल निवासी प्रीतम राजपूत अपने सात वर्षीय बेटे के साथ किराए के मकान में रहता है।
विज्ञापन
उसकी 26 वर्षीय पत्नी संगीता इंदौर में एक निजी कंपनी में काम करती है और एक महीने या 15 दिन में अपने घर भोपाल आती थी। प्रीतम उसे प्रति सप्ताह भोपाल आने का दबाव डालता था और इसे लेकर उसके चरित्र पर संदेह करता था। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी संगीता भोपाल आई हुई थी।
विज्ञापन
रात करीब 11.30 बजे मां-बेटा घर में सो रहे थे, तभी प्रीतम नशे में घर पहुंचा और फरसे से संगीता के बाएं हाथ और बाएं पैर का पंजा काट दिया। इसके बाद उसने दूसरे पैर पर भी वार किया। इस हमले से महिला और बच्चे की चीखें सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो प्रीतम बाहर निकलकर फरसा लहराने लगा।
सीएसपी ने बताया कि लोगों की सूचना पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा तो प्रीतम ने पुलिसकर्मियों पर भी हमले का प्रयास किया लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने घर के अंदर लहूलुहान हालत में पड़ी महिला को उसके कटे अंगों के साथ सरकारी हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात अस्पताल में संगीता का ऑपरेशन किया गया।
उन्होंने बताया कि आरोपी प्रीतम को भादवि 307 (हत्या का प्रयास) और अन्य संबद्ध धाराओं में गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।
